Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO:'5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं', गौरव वल्लभ ने बताया संबित पात्रा से क्यों पूछा था सवाल

नई दिल्ली: करीब एक महीने पहले बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ के बीच टीवी न्यूज चैनल में हुई एक बहस ने सुर्खियां बटोरी थी। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। लोगों ने कमेंट कर कहा कि कांग्रेस को बहुत दिनों बाद बीजेपी की टक्कर का प्रवक्ता मिला है। दरअसल एक निजी टीवी न्यूज चैनल के टीवी डिबेट शो में गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा से पूछा कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। इसी को लेकर गौरव वल्लभ ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ये सवाल संबित से क्यों पूछा था और इसका मकसद क्या था?

गौरव वल्लभ ने किया खुलासा

गौरव वल्लभ ने किया खुलासा

गौरव वल्लभ ने एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू की क्विप शेयर की है, इस इंटरव्यू में वो बता रहे हैं कि मेरी एक फितरत है, मैं क्लास भी लेता हूं तो बीच-बीच में क्रास क्वेश्चन करता हूं। वो सवाल उसकी आईक्यू के लिए नहीं होता, वो इसलिए होता है कि वो कितना गंभीर होकर क्लास में आ रहा है। वो आगे कहते हैं कि मेरी आदत हैं कि मैं क्रास क्वेश्चन करने की। मैं हमेशा करता हूं।

संबित को लेकर क्या बोले?

संबित पात्रा से हुई डिबेट को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने वो क्रास क्वेश्चन इसलिए पूछा क्योंकि मैं एक गंभीर विषय की बात कर रहा था, ऑटो सेक्टर में नौकरी कैसे जा रही हैं। उसकी बात कर रहा था। तो उन्होंने कहा कि आप चिंता ना करें, देश 5 ट्रिलियन में पहुंच रहा है। मुझे बड़ा खराब लगा, मैं जिस शहर से आ रहा था रांची, डिबेट के लिए, वो शहर है जमशेदपुर। वहां पर पिछले दो महीने में 700 कंपंनियां बंद हो गई, 30,000 श्रमिकों ने नौकरी गंवा दी और यहां बैठकर टीवी डिबेट शो में कोई कह रहा है 5 ट्रिलियन हो रहा है। ये मुझे अटपटा लगा, तो मुझे लगा कि इनकी गंभीरता देश को बताऊं की 5 ट्रिलियन वाले जो बात करते हैं, उनको ये भी नहीं पता, आप उस वीडियो को देखेंगे और सुनेंगे तो वो 5 ट्रिलियन रुपये बोले जबकि वो 5 ट्रिलियन डॉलर है।

क्या था पूरा मामला?

क्या था पूरा मामला?

झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एबीपी न्यूज चैनल ने रांची में अपने खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' का आयोजन किया था। यहां एक डिबेट शो में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ का आमना सामना। इस दौरान मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उनके किए गए कार्यों का लेखा-जोखा समेत अलग-अलग मुद्दों पर जोरदार बहस हुई। इसी दौरान गौरव वल्लभ ने कहा कि रुपया लगातार गिर रहा है। देश भयंकर मंदी से गुजर रहा है, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ये मंदी आई है। इस पर संबित पात्रा ने जवाब देते हुए कहा कि आज फाइव ट्रिलियन डॉलर की बात पीएम मोदी कर रहे हैं तो मजाक नहीं है।

संबित नहीं दे पाए जवाब

संबित नहीं दे पाए जवाब

इस पर गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा को टोकते हुए पूछा कि आपकी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर का नारा दे रही है, तो चलिए आप ही बता दीजिये कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि आपने सवाल पूछा है न, मैं आपको जवाब देता हूं। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी से पूछ कर आओ कि कितने जीरो होते हैं। संबित के इसी जवाब पर गौरब भे उन्हें घेरा था।

कौन है गौरव वल्लभ

कौन है गौरव वल्लभ

गौरव वल्लभ के बैकग्राउंड की बात की जाए तो वो साल 2003 से लेकर साल 2017 तक जमशेदपुर में प्रोफेसर रह चुके हैं। वो पिछले दो सालों से आईसीएआई के डायरेक्टर थे और कई कॉलेजों में बतौर गेस्ट लेक्चर पढ़ाते थे। वो 2003 में वह आरबीआई के थिंक-टैंक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। गौरव वल्लभ ने अजमेर विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमकॉम किया। वह यहां से गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट में पीएचडी, सीए, सीएस, एलएलबी की भी डिग्री हासिल की है। आजकल वो कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर काफी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखते हैं।

ये भी पढ़ें- रामायण की चार चौपाई नहीं सुना पाए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, लेने लगे सोनिया नाम का सहारा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+