Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामायण की चार चौपाई नहीं सुना पाए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, लेने लगे सोनिया नाम का सहारा

बेंगलुरु। न्‍यूज चैनल पर कश्‍मीर समेत अन्‍य मुद्दों पर होने वाली बहस के दौरान अपने सधे हुए जवाब से सबकी बोलती बंद करने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा की एक टीवी न्‍यूज शो में एक चैलेन्‍ज में बोलती बंद हो गई । सबसे रोचक बात ये हैं कि उनकी बोलती विरोधी पार्टी कांग्रेस के स्‍पोक्‍सपर्सन गौरव वल्लभ ने बंद की। जानिए क्या है पूरा मामला।

patra

संबित पात्रा Vs गौरव वल्लभ का VIRAL VIDEO

संबित पात्रा Vs गौरव वल्लभ का VIRAL VIDEO सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा हैं। ये वीडियो क्लिप हाल ही में हुए एक टीवी डिबेट-शो की है। जिसमें न्‍यूज चैनल पर चल रही बहस में कांग्रेस के गौरव बल्लभ ने संबित पात्रा को चैलेंज किया कि वह अगर रामायण की 4 चौपाई सुना देते हैं तो मैं 8 सुनाऊंगा। गौरव वल्लभ के इस चैलेंज पर पात्रा सोनिया गांधी का नाम लेने लगे।

लोग कर रहे कमेंट अब आया है ऊंट पहाड़ के नीचे

इस विडियो को शेयर करते हुए लोग संबित पात्रा की चुटकी ले रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अब आया है ऊंट पहाड़ के नीचे, संबित पात्रा के लिए जहां लोग ये कमेन्‍ट कर रहे वीं गौरव के लिए लोग कमेन्‍ट कर रहे कि कांग्रेस वालों को ऐसे ही प्रवक्‍ता की जरुरत थी।

tv

5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं, पर भी खूब हुई थी फजीहत

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस स्‍पोक्‍सपर्सन गौरव वल्लभ के बीच बहस का एक और विडियो हाल ही में खूब वायरल हुआ था। उस बहस में 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रहे संबित पात्रा से गौरव बल्‍लभ ने पूछा कि ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं तो बीजेपी प्रवक्ता से जवाब देते नहीं बना था। उस विडियों पर लोगों ने संबित पात्रा का खूब मजाक उड़ाया था। इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। हालांकि, संबित पात्रा ने 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं इसका जवाब नहीं दिया, उन्होंने बस इतना ही कहा कि आप राहुल गांधी से पूछिए। संबित पात्रा की ओर से दिए गए इस जवाब को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद पात्रा का ये वीडियो वायरल होने लगा

गौरव पात्रा का डिबेट में आना छुड़वा कर मानेगे

अब एक बार फिर से गौरव वल्लभ और संबित पात्रा के बीच बहस का एक नया विडियो सोशल मीडिया में वायर हो रहा हैं। इस वायर ल विडियो पर लोग चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि ये गौरव वल्लभ संबित पात्रा का न्‍यूज डिबेट में आना छुड़वा कर मानेगा।

gaurav

अगर आप 4 सुना देंगे तो मैं 8 चौपाई सुनाऊंगा

दरअसल अभी जो विडियो वायरल हो रहा है वह हिंदी न्‍यूज चैनल इंडिया टीवी का है। इस चैनल के एक लाइव डिबेट शो में बीजेपी की तरु संबित पात्रा, कांग्रेस की तरफ से गौरव वल्लभ और कम्युनिस्‍ट पार्टी की तरफ से अतुल अंजान मौजूद थे।

जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में गौरव वल्लभ बहस करते हुए संबित पात्रा को चैलेंज कर रहे हैं कि आप हिंदुत्‍व और राम के बहुत बड़े पैरोकार हैं तो रामायण में जो सात कांड हैं उनमें से किसी भी कांड की चार चौपाई सुना दीजिए। अगर आप 4 सुना देंगे तो मैं 8 चौपाई सुनाऊंगा।

गौरव वल्लभ की चुनौती पर पात्रा थोड़े असहज होते दिखे। संबित को बेचैन देख अतुल अंजान भी मजे लेते हुए पात्रा से कहने लगे कि सुनाी ही दीजिए। लेकिन चौपाई सुनाने की चुनौती पर पात्रा सोनिया गांधी का नाम लेने लगे। इस पर गौरव ने उनसे कहने लगे कि यही तो है बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा।

इसे भी पढ़े- VIDEO: जब कांग्रेस प्रवक्ता ने संबित पात्रा से पूछा- 'ट्रिलियन में होते हैं कितने जीरो' तो BJP नेता नहीं दे पाए जवाब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+