Tripura Election 2023: 'कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि CPIM के साथ गठबंधन किया', त्रिपुरा में बोले अमित शाह

अमित शाह ने हमला करते हुए कहा कि वे अकेले भाजपा का सामना नहीं कर सकते थे। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन किया जिसने उनके कई सदस्यों को मार डाला। उन्होंने टिपरा मोधा को भी मोहरा बनाया है।

त्रिपुरा में अमित शाह

Tripura election 2023: त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। 16 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी पार्टियां जनता को रिझाने के लिए कोशिश कर रही है। बीजेपी त्रिपुरा में फिर से वापसी के लिए जबरदस्त प्रचार कर रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चांदीपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीपीआई (एम) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके साबित कर दिया कि वे चुनाव हारने जा रहे हैं।

अमित शाह ने हमला करते हुए कहा कि वे अकेले भाजपा का सामना नहीं कर सकते थे। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन किया जिसने उनके कई सदस्यों को मार डाला। उन्होंने टिपरा मोधा को भी मोहरा बनाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के शासन में त्रिपुरा में विकास हुआ है। हमने सबके विकास के लिए काम किया। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों के लिए वोट पाने के लिए उन्होंने एक आदिवासी सीएम चेहरे को चुना है।

Recommended Video

    Tripura Election 2023 में कौन बनेगा Kingmaker, कौन हैं Pradyot Debbarma ? | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को पीएम मोदी ने अंबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सीपीएम पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब बीजेपी के शासन में प्रदेश में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और जीवनयापन करना आसान है।

    पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन ने त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली। भाजपा सरकार त्रिपुरा में विकास लाई। हिंसा अब त्रिपुरा की पहचान नहीं रही। बीजेपी ने राज्य को भय और हिंसा से मुक्त बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार त्रिपुरा में लोगों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पीएम-किसान के तहत किसानों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह राशि बढ़ाई जाएगी। हमारे शासन में किसान एमएसपी का लाभ उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- त्रिपुरा चुनावः कम्युनिस्ट और कांग्रेस साथ-साथ, क्या दवाब में आएगी बीजेपी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+