Congress presidential election:मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए गुजरात से शुरू करेंगे कैंपेन
Congress presidential election को लेकर कांग्रेस पार्टी में काफी गहमागहमी देखी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। जहां एक ओर शशि थरूर जोर शोर के साथ अपने कैंपेन में लगे हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभी तक अपना कैंपेन शुरू भी नहीं किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कल गुजरात दौर पर जाने वाले हैं। जहां से वह अपने पक्ष के लिए कैंपने शुरू करने वाले हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे कल गुजरात से पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वह कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के पीसीसी कार्यालय का दौरा करेंगे। वह कई कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन खड़गे अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे कल मुंबई के तिलक भवन स्थित महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय का भी दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिकार्जुन खड़गे 14 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीनियर कांग्रेस नेता मतदान से पूर्व प्रदेश प्रतिनिधियों से समर्थन मांगने के लिए 14 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के स्थान पर कहीं और आयोजित की जाएगी।
17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कांग्रेस निर्वाचक मंडल के 9000 हजार से ज्यादा डेलिगेट वोट डालेंगे। राहुल गांधी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी मां सोनिया गांधी अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगीं और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनाव नहीं लडेंगी। साथ गांधी परिवार चुनाव में किसी उम्मीदवार का पक्ष नहीं लेगा।












Click it and Unblock the Notifications