कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी जीत की बधाई, नए राष्ट्रपति से जताई ये उम्मीदें

नई दिल्ली। एक तरफ जहां जो बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद देश का 46वां राष्ट्रपति घोषित किया गया है वहीं, डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपनी जीत का दवा कर रहे हैं। इस बीच जो बाइडेन को दुनियाभर से बधाई संदेश मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों के बाद अब कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दी है। बता दें कि बाइडेन और हैरिस अगले साल 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे।

इस बीच जो बाइडेन को दुनियाभर से बधाई संदेश मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों के बाद अब कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दी है। बता दें कि बाइडेन और हैरिस अगले साल 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे।

Recommended Video

    US Election Result: PM Narendra Modi ने Joe Biden को दी जीत की बधाई | वनइंडिया हिंदी

    राष्ट्रपति पद पर जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति पद पर कमला हैरिस की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों को बधाई दी है। कांग्रेस की तरफ से ट्वीट में कहा गया, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति-चुनाव में जो बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने की हार्दिक बधाई दी है। सोनिया गांधी ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने की भी बधाई दी है। एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने बताया, 'सोनिया गांधी आगे कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस के बुद्धिमान और परिपक्व नेतृत्व को भारत आने वाले दिनों में एक निकट साझेदारी के तौर पर देखता है जो हमरे लिए और दुनियाभर में शांति और विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा।'

    बता दें कि सोनिया गांधी के अलाव कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा, 'जो बाइडेन को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई, मुझे विश्वास है कि वो अमेरिका को एकजुट करते हुए इसे एक समझदारी भरी दिशा प्रदान करेंगे।' वहीं, राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'सभी लोकतांत्रिक भारतीय इन भावनाओं का जोर-शोर से जश्न मनाएंगे क्योंकि हम भी जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर राहुल गांधी की शुभकामनाओं में शामिल हैं। और निजी तौर पर एक अहम बात, मैं इसलिए भी खुश हूं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति एक ऐसी शख्सियत बनी है, जिसे इडली और डोसा बनाना पसंद है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+