'देश की आजादी के लिए हमारे नेताओं ने जान दी, BJP का एक कुत्ता तक नहीं मरा', कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को एक विवादित बयान दे डाला। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भाजपा का एक कुत्ता तक नहीं मरा है।

congress controversial statement

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने देश को आजादी दिलाई है। देश की एकता के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश की एकता के लिए अपनी जान दी। ये सब हमने किया है। देश की एकता के लिए जान दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी। भाजपा से सवाल करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि क्या आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या आपकी पार्टी से किसी ने कुर्बानी दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम कुछ भी बोले तो सवाल खड़ा किया जाता है कि हम देशद्रोही हैं। लेकिन वो कुछ बोले तो देशभक्त हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोस्तों इस समय लोकतंत्र का हाल बेहाल है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान राजस्थान के अलवर में दिया है। हालांकि, उनके इस बयान पर अभी तक भाजपा का जवाब नहीं आया है।

इधर, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर में पहुंच गई है। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की गई थी। यात्रा भारत के दक्षिणी राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान पहुंच आई है। यात्रा का मकसद पार्टी को मजबूती देना है। यात्रा का अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। इस दौरान वह सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात भी करते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं।

ये भी पढ़ें- 'असम में पैदा हुए थे मेसी', कांग्रेस सांसद के दावे पर यूजर्स ने लगाई क्लास तो डिलीट किया ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+