असम में सियासी घमासान: हिमंत बिस्वा सरमा पर गौरव गोगोई का पलटवार, बोले-डर गए हैं सीएम

Congress MP Gaurav Gogoi: असम की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए हर दिन अपना रुख बदल रहे हैं।"

गोगोई ने आगे कहा, "हमने इस मामले पर AICC की कानूनी टीम से चर्चा कर ली है और जल्द ही अपने अगले कदम उठाएंगे। लेकिन कल जो कुछ हुआ, उससे असम की जनता ने मुख्यमंत्री का असली चेहरा देख लिया। उनकी आंखों में साफ नजर आ रहा था कि कुछ गड़बड़ है, कुछ ऐसा जो उन्हें परेशान कर रहा है।"

Congress MP Gaurav Gogoi

'2026 के चुनावों में सीएम की हार तय'

गौरव गोगोई ने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा 2026 के चुनावों में अपनी हार को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, "अब से 12 महीने बाद चुनाव होने हैं और सीएम को यह अच्छे से पता है कि उनकी हार निश्चित है।"

उन्होंने असम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "असम की जनता पिछले 10 सालों से सरकार से सवाल पूछ रही है, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बीते साढ़े 4 सालों से लोग हिमंत बिस्वा सरमा से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का उत्तर नहीं दिया। अब 2026 के चुनावों के बाद उन्हें हर सवाल का जवाब देना होगा।"

'कांग्रेस जनता के बीच जाएगी, असम की जीत होगी'

गोगोई ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से जनता के मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा, "इन 12 महीनों में कांग्रेस एकजुट होकर जनता के बीच जाएगी और उनकी आवाज बनेगी।" उन्होंने यह भी दावा किया कि "आखिर में असम की जनता की ही जीत होगी।"

ये भी पढ़ें: 'ISI और रॉ एक ही घर में कैसे?' Assam सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को कुछ यूं घेरा

असम सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा करते हुए रहा कि असम कैबिनेट ने असम के डीजीपी को अली शेख के खिलाफ बीएनएस और अन्य प्रासंगिक कानूनों के उचित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कैबिनेट ने यह पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करने का निर्देश दिया है कि क्या ये गतिविधियाँ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं और असम और पूरे भारत में किसी ऐसे हमदर्द या सहयोगी की पहचान की जाए जो शेख के भारत विरोधी एजेंडे में सहायता कर रहे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+