'ISI और रॉ एक ही घर में कैसे?' Assam सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को कुछ यूं घेरा
Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच चल रही जुबानी जंग और तेज हो गई है। विवाद कांग्रेस सांसग गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और उनके पाकिस्तान से कथित संबंधों से जुड़े आरोपों को लेकर है।
सीएम सरमा ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद से एक बयान पर स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि आईएसआई और रॉ एक ही घर में कैसे एक साथ रह सकते हैं? न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरमा ने कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कुछ तथ्य बाहर आने चाहिए।

असर सीएम ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे कुछ सवाल हैं। पहला कि क्या सांसद की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया? क्या ये सही है या गलत? दूसरा क्या उनके पास भारत की नागरिकता है या नहीं? तीसरा कि क्या सांसद ने इस दौरान पाकिस्तान की यात्रा की और क्या वे पाकिस्तान के राजदूत से मिले?
अगर मिले तो क्या उन्होंने इसकी विदेश मंत्रालय से इजाजत ली थी? आईएसआई और रॉ एक घर में कैसे रह सकते हैं? आईएसआई पाकिस्तान है और रॉ भारत। दोनों का साथ रहना संभव नहीं है। गौरतलब है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई इन दिनों विवाद में है। दरअसल, सीएम सरमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एलिजाबेथ गोगोई की विदेशी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं।
इतना ही नहीं, उनपर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से लिंक होने के आरोप भी लगा रहे हैं। भाजपा ने गौरव गोगोई के भी साल 2015 में पाकिस्तान के तत्कालीन उच्चायुक्त से मिलने पर भी सवाल उठाए। हालांकि गौरव गोगोई ने सीएम के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि सीएम अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान बंटाने के लिए उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा रहे हैं।
इन आरोपों के जवाब में गौरव गोगोई ने इन्हें "हास्यास्पद" बताया। गौरव गोगोई ने कहा कि 'अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट हैं तो फिर मैं रॉ का एजेंट हूं।' उन्होंने असम सीएम पर आरोप लगाया कि वे अपने खिलाफ़ लगे आरोपों से ध्यान हटाने के लिए ये आरोप लगा रहे हैं। सरमा और गोगोई के बीच हुए इस वाकयुद्ध ने अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें:- असम के सीएम बोले- राहुल गांधी को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में जीरो नॉलेज है












Click it and Unblock the Notifications