मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल

कांग्रेस को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने उसके बागी नेताओं को अपनी ओर मिलाया है और इसी गणित के तहत सत्ता पाने की राह देख रही है।

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी में दूसरे दलों के नेताओं का आना जारी है। बुधवार को कांग्रेस विधायक नेमचा किपगेन औप वी. वाल्टे के अलावा टीएमसी के पूर्व विधायक किम गांग्टे ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल

दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट
कांग्रेस को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने उसके बागी नेताओं को अपनी ओर मिलाया है और इसी गणित के तहत सत्ता पाने की राह देख रही है। बीजेपी ने यह फॉर्मूला लगातार अपनाया है। लोकसभा चुनाव हों या असम के विधानसभा चुनाव, बीजेपी ने दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। READ ALSO: जानिए कितनी है गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज की संपत्ति

बीजेपी की अगली लिस्ट का इंतजार
बीजेपी ने मणिपुर में अब तक 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है जिसमें दूसरे दलों से आए नेताओं को ज्यादा मौका दिया गया है। बीजेपी की अगली लिस्ट में भी दलबदलुओं को मौका मिलने की चर्चा तेज हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान के इस फैसले से उन नेताओं को बड़ा झटका लगा है जो टिकट की उम्मीद में लगे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+