किसने कहा, मोदी के बाद बिखर जाएगी भाजपा

नई दिल्ली, 19 मार्च। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के भीतर उधल-पुधल मचा हुआ है। पार्टी के नेतृत्व से लेकर पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अन्या राजनीतिक पार्टियां और राजनीतिक जानकार कांग्रेस के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं चुनावी परिणाम के बाद पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने -समझाने का काम चल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरप्पा मोइली ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और हार से उपजे जख्मों पर मरहम लगाने के लिए बड़ा बयान दे दिया। जी23 नेताओं की बैठक के बाद विरप्पा मोइली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा रहने वाली पार्टी नहीं है। नरेन्द्र मोदी के बाद इस पार्टी की टिक पाने मुमकिन नहीं है।

 विरप्पा मोइली का बड़ा बयान

विरप्पा मोइली का बड़ा बयान


विरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा और दूसरे दल आते-जाते रहेंगे, जबकि सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा रहने वाली पार्टी नहीं है, नरेन्द्र मोदी के बाद ये पार्टी टिक नहीं पाएगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को अपने स्वभाव में बदलाव करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सत्ता में वापस आने के लिए कांग्रेस को अपने एटीट्यूड में बदलाव की जरूरत हैं।

कांग्रेस नेताओं को बदलाव की जरूरत

कांग्रेस नेताओं को बदलाव की जरूरत


गुलाम नबी आजाद के घर पर जी-23 नेताओं की मीटिंग के बाद विरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने काम की तरीके, अपनी जिंदगी, समाज और लोगों के प्रति अपने एटीट्यूड में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि कहा था कि अगर कांग्रेस गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करना बंद करेगी तो खत्म हो जाएगी। हमें इस बातों पर गौर करने की जरूरत है।

जी-23 गुट पार्टी से नाराज

जी-23 गुट पार्टी से नाराज


उन्होंने कहा कि हार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टियां आती-जाती रहेंगी, कांग्रेस हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि जी-23 गुट पार्टी के वरिष्ट नेताओं को निशाना बना रहे हैं, जो पार्टी के लिए सही नहीं है। हमें अपने कार्यशैली में बदलाव की जरूरत हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी 23 से संपर्क साधने और उनका पक्औष सुनने की कवायत शुरू कर दी है। पहले राहुल गांधी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले तो अब गुलाम नबी आजाद आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

फिर डरा रहा है कोरोना, चीन में जनवरी 2021 के बाद कोविड से पहली मौत, तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+