फिर डरा रहा है कोरोना, चीन में जनवरी 2021 के बाद कोविड से पहली मौत, तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

फिर डरा रहा है कोरोना, चीन में जनवरी 2021 के बाद कोविड से पहली मौत, तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक जनवरी 2021 के बाद से चीन में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक साल से भी अधिक समय के बाद चीन में कोरोना से मरीज की मौत हुई है। चीन में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना के रोजाना मामलों में भी 12 फीसदी का उछाल आया है।

Recommended Video

    Coronavirus In China: चीन में बढ़ी टेंशन, एक साल बाद 2 Corona Patients की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Coronavirus Update: First Covid deaths in China since Jan 2021; 12% rise in global daily cases

    चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शंघाई में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। चीन के पूर्वोत्तर के शहरों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा रही है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए फिर से प्रतिबंधों और पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। चीन ने इस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीजिंग में आने वाले लोगों के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। वहीं दुनियाभर के देशों में बी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वैश्विक स्तर पर दैनिक मामले में भी 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। तेजा आंकड़े 18 लाख पर पहुंच गए हैं। फ्रांस में कोरोना के साप्ताहिक मामलों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं इटली में 42 फीसदी उछाल देखने को मिला है। अमेरिका और यूरोप के देशों में भी कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+