कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू आइडिया की तारीफ
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को कोरोना से बचने के उपाए बताए। कोरोना वायरस पर पीएम मोदी के संबोधन का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पक्ष-विपक्ष के नेता भी तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ट्र नेता शशि थरूर ने पीएम के संबोधन पर ट्वीट करते हुए कहा, हम जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस से बचने के उपाय से लेकर लोगों को इस महामारी के प्रति दूसरों को जागरुक करने का भी संदेश दिया है। इसके अलावा पीएम ने जनता कर्फ्यू का भी आह्वान किया है। पीएम मोदी ने कहा, मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू, यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान का विपक्ष ने भी स्वागत किया है।
शशि थरूर किया जनता कर्फ्यू का समर्थन
पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लिखा, मैं पीएम मोदी के उपायों का स्वागत करता हूं, हमें इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होने की आवश्यकता है। शशि थरूर आगे लिखा, यह जानते हुए की रविवार जनता कर्फ्यू के लिए सबसे सही समय होगा इसलिए हम इसका समर्थन करेंगे। इसके अलावा सरकार को सामाजिक गड़बड़ी और विशिष्ट आर्थिक राहत उपायों को और अधिक सुदृढ करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री के अपील का पालन करें: नितिन गडकरी
पीएम मोदी के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के सुझावों का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, मैं सबसे अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री के अपील 'संयम और संकल्प' का पालन करें। संकल्प करे कि हम हमारे राज्य और केंद्र सरकार की बात मानेंगे और संयम रखे कि हम घर से कम से कम बाहर निकलेंगे। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का पालन हम सभी करेंगे। नितिन गडकरी आगे लिखते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में देश की जनता को हौसला और साहस देने के लिए प्रधनमंत्री मोदी का साधुवाद। इस महामारी से हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे और हराएंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना से देश में चौथी मौत, इटली से लौटे शख्स ने पंजाब में तोड़ा दम
-
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications