कोरोना से देश में चौथी मौत, इटली से लौटे शख्स ने पंजाब में तोड़ा दम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वारयस लगातार फैल रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल चार मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार को पंजाब के नवांशहर जिले के एक अस्पताल में इटली से लौटे72 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार ने निजी व सरकारी बसों, ऑटो रिक्शा और टेंपो को शुक्रवार रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया है। देश में अब तक 167 से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के 49 मामले हैं।

Recommended Video

    देश में Corona से चौथी मौत, Punjab में COVID-19 से संक्रमित शख्स ने तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
     Indias fourth coronavirus death reported from Punjab

    पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मरने वाला शख्स दो हफ्ते पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था और सीने में बहुत तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया कि मृतक डायबीटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित था। जांच के लिए भेजे गए उसके नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बांगा कस्बे के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई थी।

    वहीं नवांशहर के सिविल सर्जन प्रसाद भाटिया ने बताया कि यह शख्स 7 मार्च को इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। भाटिया ने बताया कि बांगा निवासी बुधवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुआ और तुरंत ही बेहोश हो गया। उसी दिन बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी मौत के सही-सही कारण की पुष्टि नहीं की है और ना ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी मिल सकी है।

    पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते 20 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाने के अलावा शुक्रवार आधी रात से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। सरकार ने राज्यभर में शादी समारोह स्थल, होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट और खाना खाने के स्थानों को भी बंद करने का फैसला किया है। होम डिलीवरी और खाना पैक करा कर ले जाने वाली सेवाएं चालू रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। इनमें से 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से करीब दो लाख 15 हजार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 15 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+