CAA-NRC के खिलाफ 28 दिसंबर को असम में राहुल गांधी की रैली, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ रैली निकालेंगे। प्रदेश में रैली के लिए कांग्रेस ने शनिवार का दिन निर्धारित किया है, इस दौरान राहुल गांधी जनता का संबोधन करेंगे और मोदी सरकार को सीएए-एनआरसी पर घेरेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस शुरू से ही इस कानून का विरोध करती आई है और अब राहुल गांधी जनता के बीच जाकर इसका विरोध करने वाले हैं।

Congress leader Rahul Gandhi to address a rally in Assam against CAA And NRC

गौरतलब है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस लगातार सत्ताधारी दल बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़े एक वीडियो को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झूठा करार दिया। राहुल गांधी ने बीबीसी के एक वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।' इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने #झूठ_झूठ_झूठ लिखा है। राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह असम में तैयार किए जा रहे एक डिटेंशन सेंटर का है। इसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रामलीला मैदान में दिए गए भाषण के उस अंश का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं है।

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का हमला
पीएम मोदी के डिटेंशन सेंटर वाले बयान पर कांग्रेस हमलावर बता दें कि देश में एनआरसी और सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच रामलीला मैदान में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। उन्होंने कहा था कि जो लोग देश में झूठ फैला रहे हैं, अफवाह फैला रहे हैं, इन लोगों को पहचानने की ज़रूरत है, ये 2 तरह के लोग हैं। एक वे जिनकी राजनीति दशकों तक वोट बैंक पर ही टिकी रही है और दूसरे वो लोग जिनको इस राजनीति का लाभ मिला है। पीएम मोदी के इसी बयान पर अब राहुल गांधी ने पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें: CAA विरोधी हिंसा को साजिश बताकर यूपी के बड़े मुस्लिम संगठन ने कहा- फौरन लागू हो NRC

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+