'ये मोदी मीडिया पोल' कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एग्जिट पोल के बीच क्यों आई सिद्धू मूसेवाला के गाने की याद?
Lok Sabha Exit Poll: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत का लोकसभा चुनाव कल सातवें चरण के मतदान के साथ समाप्त हो चुका है। एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ चुके हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को काफी कम सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमान पर भरोषा ना जताते हुए विपक्षी एकता की जीत का दावा किया है। कांग्रेस नेता ने एग्जिट पोल के अनुमान को पीएम मोदी से प्रभावित बताया है।
यह भी देखें: Exit Poll Prediction 2024: C Voter के एग्जिट पोल में किसे मिल रही कितनी सीटें? देखें पूरा आंकड़ा

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "इसका नाम एग्जिट पोल नहीं है, इसका नाम मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का फैंटेसी पोल है।"
एग्जिट पोल के अनुमान पर रिएक्ट करते हुए राहुल गांधी के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? 295... हमें उतनी (295) सीटें मिलेंगी।"
4 जून को आएंगे चुनाव के परिणाम
बता दें, इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए गए थे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ शुरू हुआ चुनाव कल यानी 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ समाप्त हुआ। मतगणना 4 जून को होनी है, इसी दिन चुनाव के नतीजे सामने आने का अनुमान है।
एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। लोकसभा की 543 सीट में सबने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। TV9-पोलस्ट्रैट ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 346 सीट दिए हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 162 सीट दिए हैं।
सीवोटर-एबीपी द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 543 सीटों में से एनडीए के खाते में 353 से 383 और के हिस्से में इंडिया ब्लॉक को 152 से 182 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 361 से 401 सीट दी हैं वहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अलायंस को 131-166 सीटे दी गई हैं।
यह भी देखें: Bihar Exit Poll Result: बिहार में किसकी बहार? मोदी-चिराग का मैजिक चला या फिर तेजस्वी-राहुल ने बिगाड़ा खेल?












Click it and Unblock the Notifications