Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exit Poll Prediction 2024: C Voter के एग्जिट पोल में किसे मिल रही कितनी सीटें? देखें पूरा आंकड़ा

Lok Sabha Exit Poll Prediction 2024 C Voter: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सीवोटर जो इस बार एबीपी न्यूज के साथ मिल कर एग्जिट पोल के रुझान जारी कर रहा है, ने देश के 543 लोकसभा सीटों को लेकर जीत की संभावनाएं जारी कर दी हैं।

हालांकि कई मामलों में, एग्जिट पोल पूरी तरह से भविष्यवाणी कर सकते थे कि सत्ता में कौन आएगा, समान संख्या के में मामलों में, वे पूरी तरह से गलत थे। इसलिए, एग्जिट पोल के गलत होने की 50% संभावना हमेशा रहती है।
यह भी देखें: Bengal Exit Poll: युसूफ पठान की हार या जीत? एक्जिट पोल के अनुमान ने चौंकाया

Exit Poll Prediction 2024 CVoter

2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व 97 लाख मतदाताओं ने 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत तय कर दी है। देखें कि क्या आपकी पसंदीदा पार्टियां आपके राज्य में जीत की राह पर हैं या वे हार की ओर देख रही हैं।

सीवोटर (C Voter) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पूरे देश में कुल 543 पर हुए लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल के रुझान देखें तो एनडीए बढ़त बनाए हुए है। 543 सीटों में से NDA के खाते में 353 से 383; I.N.D.I.A के हिस्से में 152 से 182 और अन्य के हिस्से में 4 से 12 सीटें जाने का अनुमान है।

किस राज्य में किसके पास जा रही कितनी सीटें?

सीवोटर के आकड़ों के अनुसार तेलंगाना में एनडीए के खाते में 33 प्रतिशत वोटों के साथ 7 से 9 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ इंडी गठबंधन के खाते में भी 7 से 9 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जीती नजर आ रही है। तेलंगाना में 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुआ था। जिसमें से इंडिया गठबंधन को फायदा और बीआरएस को नुकसान होता नजर आ रहा है। पिछले बार यानी 2019 में कांग्रेस को 3 सीटें मिली थी।

नार्थ ईस्ट की 25 सीटें जिनमें असम की 14 सीट शामिल हैं, एनडीए को 16 से 21 सीट मिलती नजर आ रही है जबकि इंडी गठबंधन के खाते में 3 से 7 सीट जाती दिख रही है। अन्य के हिस्से 1 से 2 सीट जा सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 18 सीट गई थी।

केन्द्र शासित प्रदेशों की 7 सीटों में से 2 से 6 सीट एनडीए जबकि 1 से 3 सीट इंडी गठबंधन के साथ जाती दिख रही है। केरल की 20 सीटों के एग्जिट पोल की बात करें तो एनडीए के खाते में 1-3 और UDF के हिस्से में 17-19 सीट जाती दिख रही हैं। आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से एनडीए को 21 से 25 सीटें, YSRCP को 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकी सी वोटर के आंकड़ों के अनुसार इंडी अलायंस यहां खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही है।

क्या कहता है यूपी-बिहार?

बात करें, उत्तर प्रदेश और बिहार की तो ये उन राज्यों में से हैं जो दिल्ली फतेह का रास्ता तैयार करती है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए के हिस्से में 52% वोट शेयर के साथ 34 से 38 सीटें जाने का अनुमान है। इंडी अलायन्स के खाते में 39% वोट शेयर के साथ 3 से 5 सीटें जाने का अनुमान है। जबकि अन्य को केवल वोट शेयर का 9% मिलता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए के 44% वोट शेयर के साथ 62-66 सीटें जीतने की संभावना है। जबकि इंडी अलायन्स के हिस्से में 37% वोट शेयर के साथ 15 से 17 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, 14% वोट शेयर के साथ मायावती की बसपा अपना खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही।

तमिलनाडु की 39 सीटों में से एनडीए को 0 से 2 और इंडी गठबंधन को 37 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 54% वोट शेयर के साथ 23 से 25 सीटें एनडीए को मिलती नजर आ रही है जबकि 42% वोट शेयर के साथ 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के पास 4% वोट शेयर जाता दिख रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 25 सीट जीती थी।

महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए 45% वोट शेयर के साथ 22 से 26 सीट जीत सकती है। जबकि 44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 23 से 25 सीट मिल सकती है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर 54% वोट शेयर एनडीए के खाते में तो 38% वोट शेयर इंडी ब्लाक को और 8% वोट शेयर अन्य के पास जाने का अनुमान है। एनडीए को 26 से 28 और इंडी ब्लाक के पास 1 से 3 सीट जाने का अनुमान है।

राजस्थान की 25 सीटों में से 21 से 23 सीट 55% वोट शेयर के साथ एनडीए के खाते में जाती दिख रही है। 39% वोट शेयर के साथ इंडी गठबंधन के पास 2 से 4 सीट जा सकती है। अन्य के खाते में 6% वोट शेयर जाने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से एनडीए के हिस्से में 61 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 10 से 11 सीट और इंडी अलायन्स के हिस्से में 33 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के हिस्से करीब 6 प्रतिशत वोट शेयर जाता दिख रहा है।

गुजरात में एनडीए या यूं कहें बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। गुजरात के हिस्से में 25 से 26 सीटें जाने का अनुमान है। एनडीए को 62 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं, इंडी गठबंधन को 35 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लग सकता है। यहां एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 13 प्रतिशत तो तृणमूल कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। एनडीए के खाते में 42 सीटों में से 23 से 27 सीटें, टीएमसी को 13 से 17 और कांग्रेस को 1 से 3 मिलने का अनुमान है।

ओडिशा की 21 सीटों में से 45% वोट शेयर के साथ 17 से 19 सीट और इंडी ब्लॉक के हिस्से में 18 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 से 2 सीट और बीजू जनता दल के हिस्से में 33 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 से 3 सीट जाने का अनुमान है। जाहिर तौर पर यहां बीजेपी को बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है।

हरियाणा 10 लोकसभा सीट
NDA 43% वोट शेयर, 4-6 सीट
INDIA 45% वोट शेयर 4-6 सीट
OTH 12% वोट शेयर 0 सीट

महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट
NDA 22-26 सीट
INDIA 23-25 सीट
OTH 0 सीट

गोवा 2 लोकसभा सीट
NDA 1-2 सीट
INDIA 0-1 सीट
OTH 0 सीट

दिल्ली 7 लोकसभा सीट
NDA 51% वोट शेयर; 4-6 सीट
INDIA 46% वोट शेयर; 1-3 सीट
OTH 3% वोट शेयर; 0 सीट

यह भी देखें: News 24 Today's Chanakya: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कौन जीत रहा, भाजपा या कांग्रेस, किसको होगा फायदा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+