Bihar Exit Poll Result: बिहार में किसकी बहार? मोदी-चिराग का मैजिक चला या फिर तेजस्वी-राहुल ने बिगाड़ा खेल?
Bihar Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। बिहार, जो हमेशा से राजनीति का केंद्र रहा है, वहां के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए और INDIA गठबंधन के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला था लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े एकतरफा है।
एनडीएन की और से तरफ से पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार और चिराग पासवान ने मोर्चा संभाला हुआ था। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और मुकेश सहनी ने मोर्चा संभाला था।

ऐसे में सवाल ये था कि मोदी-चिराग का मैजिक चलेगा या फिर तेजस्वी-राहुल ने खेल बिगाड़ा है। अब एग्जिट पोल के आंकड़ों में काफी कुछ साफ हो गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने बिहार में एनडीए (भाजपा+JDU) को 75 फीसदी सीटें दी हैं। यानी 40 लोकसभा सीटों में अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए (भाजपा+JDU) को 30 सीटें दी गई हैं। आइए देखें आंकड़ें
Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें?
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया (India Today-Axis My India) एग्जिट पोल
एनडीए (भाजपा+JDU) (NDA) - 29-33 सीट
इंडिया गठबंध (INDIA) 7 से 10
अन्य (OTH)- 02
TV9 पोलस्ट्रैट (Polstrat) एग्जिट पोल
एनडीए (भाजपा+JDU) (NDA) - 29 सीट
इंडिया गठबंध (INDIA) 8 सीट
अन्य (OTH)- 02
News एक्स एग्जिट पोल
एनडीए (भाजपा+JDU) (NDA) - 33 सीट
इंडिया गठबंध (INDIA) 7 सीट
न्यूज नेशन सर्वे एग्जिट पोल
एनडीए (भाजपा+JDU) (NDA) - 31 सीट
इंडिया गठबंध (INDIA) 09 सीट
अन्य- 00
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल
एनडीए (भाजपा+JDU) (NDA) - 32-40 सीट
इंडिया गठबंध (INDIA) 09 सीट
अन्य- 00












Click it and Unblock the Notifications