'मोदी के आर्डर को बिश्वा...', न्याय यात्रा में राहुल गांधी का असम के CM पर निशाना, कहा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। मणिपुर से शुरू हुई अपनी यात्रा में आज राहुल गांधी असम के लखीमपुर पहुंचे थे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
जनसभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम को भ्रष्ट बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से बीजेपी असम पर राज कर रही है। उन्होंने हेमन्त बिश्वा शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम बताया।

उन्होंने कहा, "सभी को दिल्ली से चलाया जा रहा है। हमारा कहना है कि असम को दिल्ली से नहीं यहां (असम) से चलाया जाएगा। आपके (असम) सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। ये बीजेपी के बाकी सीएम को करप्शन करना सीखा सकते हैं।"
यह भी देखें: Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू कांग्रेस की यात्रा, राहुल बोले- मणिपुर का दर्द उनका नहीं
राहुल गांधी ने आगे कहा, "ये मत सोचिए कि ये (हेमन्त बिश्वा शर्मा) असम के लिए काम करते हैं। इन्हें जो भी आर्डर दिल्ली से मिलता है, जो भी नरेंद्र मोदी कहते हैं वो आपके सीएम तुरंत लागू कर देते हैं।"
राहुल गांधी कुछ दिन पहले ही भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 शुरू किया है। इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम दिया गया है। कल भी राहुल गांधी ने हेमन्त बिश्वा शर्मा पर निशाना साधा था। जिसके जबाव में असम के सीएम ने कहा था कि मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट गांधी परिवार है।
यह भी देखें: 'देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का CM हिमंत बिस्वा सरमा है', भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी
ये देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के आरोपी को भगाने तक में शामिल हैं। सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार ही है। ये भ्रष्ट नहीं डुप्लीकेट भी है। उनका तो फैमिली नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहा है।
बता दें राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। मार्च के तीसरे हफ्ते में उनकी इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा।
यह भी देखें: 'कांग्रेस से युवा नेता इसलिए निकल रहे हैं..': राहुल के बारे क्या बोलते हैं पार्टी के नेता? रिजिजू का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications