'देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का CM हिमंत बिस्वा सरमा है', भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Himanta Biswa Sarma: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा असम को विभाजित कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि शायद देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का मुख्यमंत्री है। राहुल गांधी कुछ दिन पहले ही भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 शुरू किया है। इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम दिया गया है। असम पहुंचने पर उन्होंने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला किया।

राहुल गांधी

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट गांधी परिवार है। ये देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के आरोपी को भगाने तक में शामिल हैं। सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार ही है। ये भ्रष्ट नहीं डुप्लीकेट भी है। उनका तो फैमिली नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहा है।

Recommended Video

    'देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का CM हिमंत बिस्वा सरमा है'-राहुल गांधी

    बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड से असम पहुंची है। शिवसागर जिले से शुरू होकर ये यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी। वहीं, इससे पहले सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि वो भारत न्याय यात्रा को शहर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं देंगे।

    'हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे'

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शहरों के अंदर से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा, हम सिर्फ उसकी अनुमति देंगे। अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Today in Politics: PM मोदी आज कोच्चि में करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राहुल गांधी हैं पूर्वोत्तर में

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+