'कांग्रेस से युवा नेता इसलिए निकल रहे हैं..': राहुल के बारे क्या बोलते हैं पार्टी के नेता? रिजिजू का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी से युवा नेताओं के निकलने को लेकर बहुत बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक एक वक्ता और नेता दोनों के तौर पर राहुल गांधी की 'अयोग्यता' के चलते युवा कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है।

एनडीटीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता को लेकर यह दावा किया है। राहुल गांधी इस समय मणिपुर से लेकर मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर निकले हुए हैं और बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

rahul gandhi and kiren rijiju

राहुल बहुत ही ज्यादा नकारात्मक हैं, इसलिए निकल रहे हैं कांग्रेस के युवा नेता- रिजिजू
रिजिजू ने आरोप लगाया कि खासकर राहुल विदेशों में जो टिप्पणियां करते हैं, उसकी वजह वह अपनी पार्टी के नेताओं के लिए 'शर्मिंदगी' का कारण बन जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि 'राहुल गांधी को उम्मीद नहीं है....और यह सबसे बड़ा मुद्दा है.....वे बहुत ही ज्यादा नकारात्मक हैं।'

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 'यही वजह है कि युवा नेता कांग्रेस से निकल रहे हैं....वे भविष्य की संभावनाएं चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी वह दे नहीं सकते.....'

पिछले 5 वर्षों में करीब 15 युवा और दिग्गज नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस
2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस पार्टी से करीब 15 दिग्गज और युवा नेता निकल चुके हैं। उनमें से कई बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

पिछले हफ्ते ही मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी है और वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए हैं।

राहुल के बोलने पर शर्मिंदा होते हैं कांग्रेस नेता- रिजिजू
ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के बहुत ही करीबी नेताओं में शामिल थे, लेकिन वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। रिजिजू ने आरोप लगाया है कि राहुल जब भी बोलते हैं तो अपनी पार्टी के नेताओं 'शर्मिंदा' कर देते हैं।

उन्होंने दावा किया कि 'कई कांग्रेस नेताओं में कुछ समझदार लोग हैं, मैं उनसे मिलता हूं। वे व्याकुल हैं। वे कहते हैं कि वे असहाय हैं। जब राहुल बोलते हैं तो वे चिंतित हो जाते हैं।'

कांग्रेस के अच्छे नेताओं के लिए मुझे दुख होता है- केंद्रीय मंत्री
किरेन रिजिजू ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी के कुछ अच्छे लोगों के लिए मुझे दुख होता है, चाहे वे खड़गे हों या कोई भी हो। संसद में अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, लेकिन उनके पास कोई अधिकार नहीं है। हमारे नेता सामने से नेतृत्व संभालते हैं और पूरे अधिकार के साथ बोलते हैं। जब किसी विषय पर पीएम बोलते हैं, तो संसद में उस बराबर की कोई आवाज नहीं है।'

राहुल के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि असली यात्रा तो बीजेपी की विकसित भारत संकल्प यात्रा है। उनके मुताबिक, 'हमारी और उनकी यात्रा में बहुत बड़ा अंतर है.....विकसित भारत संकल्प यात्रा असली यात्रा है, क्योंकि यह मोदी की गारंटी के संदेश के साथ पहुंच रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+