Wayanad: वायनाड त्रासदी पीड़ितों को सिर्फ कर्ज क्यों? प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल, PM मोदी को भेजा पत्र

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड भूस्खलन त्रासदी के लिए घोषित राहत पैकेज को अनुदान में बदलने और इसके क्रियान्वयन की अवधि बढ़ाने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में 529.50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को अपर्याप्त बताते हुए कहा है कि इसके वितरण से जुड़ी शर्तें त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए अन्यायपूर्ण हैं।

दरअसल, प्रियंका गांधी का कहना था कि केंद्र सरकार ने इस राशि को लोन के रूप में मंजूरी दी है, जबकि इसे अनुदान के रूप में दिया जाना चाहिए था। इसके अलावा, पैकेज की शर्त यह भी है कि यह धनराशि 31 मार्च 2025 तक पूरी तरह खर्च करनी होगी, जो उन्होंने अत्यधिक अनुचित बताया।

priynka gandhi 1 jpg

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि इस त्रासदी को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित न करने से वहां के लोगों में निराशा है और उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में दया भाव से विचार करने की अपील की। उनका मानना है कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए था और राहत पैकेज को ऋण के बजाय अनुदान में बदलने की आवश्यकता है।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि त्रासदी के छह महीने बाद भी लोग असहनीय कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, और वायनाड के लोग इस भयानक आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता के पात्र हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से एक बार फिर से पैकेज की शर्तों पर पुनर्विचार करने की मांग की।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद केंद्रीय सहायता की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन उन उम्मीदों को पूरा नहीं किया गया।

वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्र में पिछले साल 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी और 1,600 से अधिक घर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और दुकानें नष्ट हो गई थीं, जिससे इन क्षेत्रों में भारी तबाही मच गई थी।

यह भी पढ़ें CG Budget: छत्तीसगढ़ सरकार 3 मार्च को पेश करेगी दूसरा बजट, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने दी हर जरूरी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+