'कांग्रेस अपने दम पर बनाएगी सरकार', डीके शिवकुमार ने BJP-JDS गठबंधन की अटकलों को किया खारिज
Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि हम अपने दम पर सरकार बना रहे हैं। हमारी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रही है।

Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम कल आएगा। एग्जिट पोल में मिल रहे बहुमत से कांग्रेस गदगद है। लेकिन इस चुनाव का असली किंग कौन होगा। इसकी तस्वीर कल साफ हो जाएगी। लेकिन इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने विश्वास जताते हुए कहा कि हमारी पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।
साथ ही उन्होंने बीजेपी और जनता दल (एस) के बीच गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हम अपने दम पर सरकार बना रहे हैं। डीके शिवकुमार ने बताया कि 224 सीट वाली विधानसभा में लगभग 150 सीट जीत रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। हमारे पास नेताओं की बड़ी ताकत थी। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि उनकी पार्टी और जेडी-एस के बीच कोई बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी और वह जद-एस को लुभाने की भाजपा की कोशिशों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जद-एस और भाजपा के बीच कोई बातचीत नहीं। हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। उन्हें बात करने दीजिए। मैं उनकी बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
Recommended Video

पार्टी किसे मुख्यमंत्री चुनेगी, इश सवाल पर डीके शिवकुमार ने बताया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी यह फैसला करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री होगा। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि उन्हें 115 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी। सीएम बसवराज बोम्मई ने भी कहा कि उन्हें "आरामदायक बहुमत" मिलने का विश्वास है।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 10 मई को हुआ। वहीं कल यानी शनिवार को वोटों की गिनती होगी। कल साफ हो जाएगा कि कर्नाटक का किंग कौन होगा।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी पास है 'B Plan', चुनाव परिणाम से पहले बोले आर अशोक












Click it and Unblock the Notifications