कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी पास है 'B Plan', चुनाव परिणाम से पहले बोले आर अशोक

कर्नाटक चुनाव परिणाम से पहले मंत्री आर अशोक ने जीत के लिए बीजेपी के पास बी प्लान होने की बात कही है।

R Ashok

कर्नाटक के राजस्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने चुनाव परिणाम से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल न करने की स्थिति में प्लान बी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कल 13 मई को नतीजे आएंगे। इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी अपनी अपनी जीत की दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं, मंत्री आर अशोक ने कहा कि हमारा प्लान बी अलग है। हम जल्दबाजी में नहीं हैं। पहले हम नतीजे देखेंगे उसके बाद फैसला करेंगे।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान मंत्री आर अशोक से जब बी प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए कहा कि राजनीति और युद्ध में अपनी सभी रणनीतियों को खुले तौर पर प्रकट नहीं कर सकते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी जीत के प्रति आश्वस्त है और ट्रॉफी हमारी ही होगी।

वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आर अशोक कनकपुरा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं।

वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में अपनी 5 गारंटी योजनाओं के चलते राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। साथ ही ये हार पीएम मोदी की हार होगी और कर्नाटक में जीत के साथ कांग्रेस दिल्ली की जीते के दरवाजे को खोल देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+