कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने विपक्षी पार्टियों का किया आह्वान, बोले- हरियाणा में बीजेपी की नैतिक हार

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को चौंका दिया वहीं, कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिलता दिखाई दे रहा है। नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। आनंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मौजूदा सरकार को अब नहीं देखना चाहती, जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया है। यही सही समय है कि जब विपक्षी पर्टियां जनादेश के आदेश को मानते हुए एक साथ खड़ी हों और सरकार बनाएं।

Congress Anand Sharma accept peoples mandate humbly and respectfully

बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में पेंच फंस गया है, भाजपी कुछ सीटों से बहुमत हासिल करने से चूक गई। वहीं, कांग्रेस ने भी कड़ी टक्कर देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है। अब सबकि निगाहे दुष्यंत चौटाला पर हैं, कांग्रेस ने पहले ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है लेकिन, पिछली बार के मुकाबले गठबंधन को कुछ सीटों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार, सुक्खू को किनारे करना पड़ा महंगा

कांग्रेस नेता ने हरियाणा और महाराष्ट के नतीजों को भाजपा की नैतिक हार बताया है और कांग्रेस को मिले जनादेश के लिए दोनों ही राज्यों की जनता का धन्यवाद दिया है। आनंद शर्मा ने कहा, हमें हरियाणा और महाराष्ट्र के जनादेश को सम्मान से स्वीकार करते हैं। यह भाजपा की नैतिक हार है। निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने शासन का दुरुपयोग किया और असल मुद्दों पर काम नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+