कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया 45 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने का अरोप लगाया है। यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाया। उन्होंने इस पर विशेष प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मोदी सरकार के टेलीकॉम मंत्रालय में करीब 45 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, जिस पर स्वयं प्रधानमंत्री पर्दा डाल रहे हैं।

सूरजेवाला ने कहा, "एनडीए सरकार कई हद तक पूंजीपतियों को फायदे पहुंचा रही है।" उन्होंने कहा कि यहां तो हद ही खत्म हो गई, जब टेलीकॉम विभाग में स्पेक्ट्रम आवंटित किये गये, तब कंपनी को लाभ का कुछ हिस्सा सरकार को देना होता है। जोकि कोई भी कंपनी वर्तमान में नहीं दे रही है।
अगर सभी को जोड़ा जाये, करीब 45 हजार करोड़ रुपए निकलते हैं, जो सरकार के खाते में नहीं आये। यह राशि नरेगा को आवंटित धनराशि से भी बड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications