GST इफेक्ट: पुराने माल पर नई MRP नहीं लगाई तो जाना पड़ेगा जेल
नई दिल्ली। नए जीएसटी कानून लागू होने के बाद केंद्र सरकार ग्राहकों के सहूलियत मैन्यूफैक्चरर्स को सख्ती से नियमों का पालन करने की चेतावनी दे रही है। सरकार ने उत्पादकों को कहा है कि वो अपने बिना बिके माल और नए उत्पादों पर संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य का उल्लेख करें। अगर कोई उत्पादक और मैन्यूफैक्चर्स इसका पालन नहीं करता है को उसके लिए सजा का प्रावधान है।

जीएसटी कानून के मुताबिक अगर कोई उत्पादक अपने बचे हुए माल और नए माल पर नया एमआरपी नहीं छापती है तो उसपर एक लाख रुपए तक का जुर्माना भरना होगा और इसके साथ ही साथ उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।
Recommended Video

उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने उत्पादकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जीएसटी के बाद पुराने माल पर नए रेट नहीं लगाए जाते हैं तो उत्पादकों को जुर्माने के साथ ही जेल भी होगी।
केंद्र सरकार ने विनिर्माताओं को 30 सितंबर तक नई एमआरपी के साथ अपना पुराना स्टॉक खत्म करने की अनुमति दी है। सरकार ने उपभोक्ताओं की सहायता के लिए जीएसटी से जुड़े सवालों के लिए हेल्पलाइन शुरू कर चुकी है, जिसपर फोन कर आपको अपने सवालों के जवाब मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications