'दो-दो भारत' विवाद पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरा काम है और मैं ये करता रहूंगा

नई दिल्ली, 22 नवंबर। भारतीय कॉमेडियन वीर दास के 'भारत विरोधी' बयान को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। उनके बयान को लेकर कई हिस्सों में तो शिकायत भी दर्ज हो चुकी हैं। इस विवाद के बीच खुद वीर दास ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में वीर दास ने अपने बयान को सही ठहराया है और उस पर कायम रहने की बात कही है। वीर दास ने कहा है, 'मैं यहां अपना काम करने आया हूं और उसे जारी रखूंगा, मैं इसे आगे भी जारी रखूंगा, मेरा काम लोगों को हंसाना है और अगर आपको मेरा काम मजाकिया नहीं लगता है, तो हंसिए मत।"

Vir das

मेरा कंटेंट किसी को चुभता है तो मेरी कोई गलती नहीं- वीर दास

वीर दास ने आगे कहा है कि मैं तो उस वक्त बस एक शो कर रहा था, मेरे सामने मेरी ऑडियंस थी और हम सब एक कमरे में फुल पैक थे। वीर दास का कहना है कि जब भी वो कुछ कंटेंट लिखते हैं तो ये नहीं सोचते कि लोगों का उसपर क्या रिएक्शन होगा, अगर वो ऐसा सोचें तो वो काम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेरी कही बात सिर्फ एक जोक होता है, किसी को अगर वो बातें चुभती हैं तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।

मैंने कभी सेंसरशिप का सामना नहीं किया- वीर दास

वीर दास ने आगे कहा है, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि अभी तक सेंसरशिप का सामना नहीं करना पड़ा है, मैंने अभी तक नेटफ्लिक्स के साथ तीन कॉमेडी स्पेशल किए हैं और हमारे बीच केवल एक ही बातचीत हुई है 'जाओ लोगों को हंसाओ' और मैं 'ओके' कहता हूं। वीर दास का कहना है कि भारत में अभी लोगों को हंसाने और प्यार फैलाने के लिए हमें और कॉमेडी क्लबों की आवश्यकता है।

वीर दास के किस बयान पर खड़ा हुआ है विवाद?

आपको बता दें कि वीर दास ने हफ्ता भर पहले अमेरिका में एक कॉमेडी शो के दौरान एक कविता पढ़ी थी। '2 इंडियाज' शीर्षक वाली इस कविता में वीर दास ने कहा था कि वो 2 इंडिया से आते हैं। उन्होंने कहा था कि वो ऐसे इंडिया से आते हैं, जहां वायु गुणवत्ता इंडेक्स 9000 होता है, लेकिन फिर भी हम घरों की छत पर लेटकर रात में तारे देखते हैं, इसके अलावा मैं उस भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों की पूजा होती है तो वहीं रात में उनका गैंगरेप होता है, मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां शाकाहारी होने पर गर्व महसूस किया जाता है, लेकिन सब्जियां उगाने वाले किसान को रौंदा जाता है।

वीर दास के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

बता दें कि वीर दास की इसी कविता को 'भारत विरोधी' कहा जा रहा है। उनकी इस कविता को लेकर लोगों का आक्रोश सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ तो पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करा दी गई हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वीर दास को मध्य प्रदेश के अंदर शो करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस विरोध के बीच वीर दास का समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं है। कुछ लोगों ने वीर दास के इस काम को बहादुरी बताया है।

ये भी पढ़ें: वीरों को सलाम: अभिनंदन को 'वीर चक्र' तो सोमबीर हुए 'शौर्य चक्र' से सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+