आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में वृद्धि, पिछले साल के मुकाबले 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय (डीपीआईआईटी) ने अगस्त 2021 के लिए आठ कोर उद्योगों (ICI) का सूचकांक जारी किया है।

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी अच्छी खबर है। औद्योगिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत सरकार ने शुक्रवार को बताया कि आठ प्रमुख उद्योगों के साझा सूचकांक में अगस्त 2021 में पिछले साल के मुकाबले 11.6 फीसदी (अनंतिम) की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह बढ़कर 133.5 पर पहुंच गया।
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय (डीपीआईआईटी) ने अगस्त 2021 के लिए आठ कोर उद्योगों (ICI) का सूचकांक जारी किया है। इस सूचकांक में आठ प्रमुख उद्योग- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की नीतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ता जा रहा भारत का दबदबाः एस जयशंकर












Click it and Unblock the Notifications