कोयंबटूरः भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस पर हमला, TDPK कार्यकर्ता ने किया सरेंडर
कोयंबटूरः भारतीय जनता पार्टी के कोयंबटूर ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस आरोपियों का पहचान करने के लिए सीसीटीवी की मदद ले रही है। TDPK कार्यकर्ता ने पुलिस के आत्मसर्मपण कर दिया है।

बता दें, भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट पर काफी बवाल हुआ था। जिसके बाद नेता ने पोस्ट को डिलिट कर दिया था। इसके खिलाफ आज विपक्षी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 11 बजे प्रदर्शन भी करने वाली हैं।
इस हमले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये हमला सुबह के तीन-चार बजे के आस-पास हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- 'कई महिलाओं से हैं अवैध रिश्ते', क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी शेयर किए सबूत












Click it and Unblock the Notifications