'कई महिलाओं से हैं अवैध रिश्ते', क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर किए सबूत

Recommended Video

    Mohammad Shami 's wife Hasin Jahan reveals his extra marital affairs on Social Media ।वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर इसके सबूत भी दिए हैं। हसीन के मुताबिक मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। उन्हें सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं।

    हसीन जहां ने लगाए आरोप

    हसीन जहां ने लगाए आरोप

    हसीन जहां ने दावा किया है कि उनके पास उनके पति के खिलाफ कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये बात साबित होती है कि उनके पति के एक्सट्रा मैरीटल अफेयर की बात साबित होती है। शमी की पत्नी ने शमी के कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने के आरोप लगाए हैं।

    हसीन जहां ने दिखाए सबूत

    हसीन जहां ने दिखाए सबूत

    हसीन जहां ने आरोप लगाया कि साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद शमी ने उनसे मारपीट की थी। हसीन जहां के इन आरोपों के बाद मोहम्म्द शमी और उनके परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई हैं।

    हसीन ने शेयर किए हैं कई फोटो

    हसीन ने शेयर किए हैं कई फोटो

    हसीन जहां के पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी शमी के खिलाफ पेश किए हैं, इन सबूतों में शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई चैट के स्क्रिन शॉट्स हैं। जिनमें अश्लील बातें की गईं हैं। साथ ही शमी की गर्लफ्रेंड बताते हुए कुछ विदेशी महिलाओं की फोटो भी शेयर की गई हैं।

    जून 2014 में हुई थी शादी

    जून 2014 में हुई थी शादी

    बता दें, मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी जून 2014 में हुई थी। बता दें, शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के एक बेटी भी है, जिसका नाम आयरा है। शादी से पहले हसीन जहां एक मॉडल भी रह चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+