बिहार में स्वच्छ ईंधन की ओर अग्रसर: राज्य स्तरीय CNG सेमिनार का आयोजन

बिहार परिवहन विभाग ने वाहन प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार आयोजित किया। प्रमुख हितधारकों ने स्वच्छ ईंधन अपनाने के लिए नीतियों और बुनियादी ढांचे पर चर्चा की।

सीएनजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने एवं वाहनजनित प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के सहयेाग से बुधवार को होटल मौर्या में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाहन निर्माता कंपनी, सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, विभिन्न ऑयल कंपनी, पर्यावरण विशेषज्ञ, संबंधित स्टेकहोल्डर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों एवं ट्रांसपोर्टरों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग श्री मिहिर कुमार सिंह ने की।

CNG Seminar Held by Bihar Transport Department

अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को आसानी से सीएनजी उपलब्ध हो इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम सहित अन्य बस स्टैंडों पर भी सीएनजी स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। सीएनजी को प्रोत्साहित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोगकर्ताओं के बीच पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए एवं वाहनों में CNG के उपयोग के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक लोग जागरुक हो सकें इसके लिए बिजली विभाग के उपभोक्ता डाटाबेस का उपयोग कर इन प्रचार अभियानों को लक्षित और प्रभावी बनाया जा सकता है।

प्राकृतिक संसाधनों का होगा संरक्षण

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव श्री विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि राज्य सरकार अपशिष्ट प्रबंधन को सर्कुलर इकोनॉमी के मॉडल में परिवर्तित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य कचरे से संसाधन की अवधारणा को साकार करना है। इस पहल से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा एवं ऊर्जा की बचत होगी।

भविष्य का ईंधन है सीएनजी: राज्य परिवहन आयुक्त

राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य राज्य में वैकल्पिक, पर्यावरण-अनुकूल ईंधनों विशेषकर CNG (Compressed Natural Gas) को बढ़ावा देना तथा इससे संबंधित नीतियों, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करना था। वर्तमान परिवेश में नेचुरल गैस को प्रोत्साहित करना पर्यावरण के लिए आवश्यक है। सीएनजी भविष्य का ईंधन है। राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रत्यनशील है।

पॉलिसी व इनफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तुति

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बिहार की City Gas Distribution (CGD) पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद तेल कंपनियों द्वारा संयुक्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें भविष्य की योजना, वर्तमान स्थिति एवं अवसंरचना निर्माण में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से बताया गया। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि ने सीएनजी वाहनों के तकनीकी पक्ष और लाभों पर प्रस्तुति दी।

मार्च 2026 तक राज्य में 252 नए सीएनजी स्टेशन

महाप्रबंधक, गेल द्वारा बताया गया कि राज्य में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, बिहार के सभी 38 जिलों को अब सीएनजी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। वर्तमान में राज्य में 197 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं, जबकि आगामी छह महीनों में 55 नए स्टेशन शुरू किए जाएंगे। सीएनजी की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सिलेंडर परीक्षण इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है। स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अब तक 1.5 लाख से अधिक ऑटो और 1200 से अधिक सीएनजी बसें चल रही है। इस मौके पर श्री अंजनी कुमार तिवारी, सदस्य, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड, डॉ नीरज नंदन, सदस्य सचिव, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, श्री प्रवीण कुमार, अपर सचिव, परिवहन विभाग, श्री अतुल वर्मा, बीएसआरटीसी प्रशासक, श्री कृत्यानंद रंजन, संयुक्त सचिव, उपसचिव श्रीमती अरुणा कुमारी, श्रीमती अर्चना कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+