'370 लाकर क्या कश्मीर को फिर से आतंकवाद के युग में ले जाना चाहते हैं राहुल गांधी', CM योगी के गंभीर सवाल

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के गठबंधन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, कांग्रेस-NC गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से कई तीखे सवाल भी पूछे हैं। सीएम योगी ने कहा है कि क्या जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाली करके राहुल गांधी घाटी को फिर से आतंकवाद के युग में ले जाना चाहते हैं? सीएम योगी ने कहा है कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करेगी?

Yogi Adityanath News

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान सुरक्षा एक बड़ी चुनौती, गृह मंत्रालय की कैसी है तैयारी, जानें हर अपडेट

सीएम योगी ने कहा, ''भारत के मुकुट जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A का कलंक मिटाने के साथ ही भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रक्रट की थी। और अब जम्मू-कश्नमीर में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। ये चुनाव ना सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लोगों बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया की निगाहें इसपर लगी हुई है।''

ये भी पढे़ं- कांग्रेस का दावा - जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी के गठबंधन से घबराई है भाजपा

CM योगी बोले- कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन चिंतित करने वाला

सीएम योगी ने कहा,

''ऐसे चुनाव में इंडी गठबंधन का जो नेतृत्व कर रही है, कांग्रेस ने अब्दूला एंड संस फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर से अपने राष्ट्र विरोधी मनसूबों को देश के सामने रख दिया है। हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना मेनिफेस्टो (घोषणा-पत्र) जारी किया है। इसमें कई ऐसे बिंदू हैं, जो भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पूरे देश को आशंकित करती है।''

सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का ये गठबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है। और भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने वाले हर व्यक्ति को चिंतित भी करती है।''

CM योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन को लेकर उठाए ये सवाल?

🔴 सीएम योगी ने कहा, ''मैं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू कश्मीर में फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है?''

🔴 सीएम योगी ने कहा, ''क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्म-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा का समर्थन करती है?''

🔴 सीएम योगी ने कहा, ''क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बदले, पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववादी ताकतों का समर्थन करती है?''

🔴 सीएम योगी ने कहा, ''क्या कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले ले फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम को पोषण करने का समर्थन करती है?''

🔴 सीएम योगी ने कहा, ''क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल, उन उपद्रवियों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरियों में बहाल करके आतंकवाद और दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+