'अगर यूपी केरल में बदल जाता तो धर्म-जाति के नाम पर हत्या नहीं होती...' CM विजयन का योगी को जवाब

'अगर यूपी केरल में बदल जाता तो धर्म-जाति के नाम पर हत्या नहीं होती...' CM विजयन का योगी को जवाब

नई दिल्ली, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश में गुरुवार (10 फरवरी) को पहले चरण के मतदान हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम योगी कह रहे हैं, ''वोटिंग अवश्‍य करें। आपका एक वोट प्रदेश का भविष्य तय करेगा। नहीं तो यूपी को कश्मीर, केरल और बंगाल बनते देर नहीं लगेगी।'' अब केरल के सीएम मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया है।

Pinarayi Vijayan

सीएम विजयन ने लिखा है, 'अगर यूपी केरल में बदल जाता है तो...'

सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट किया, ''अगर यूपी केरल जैसा हो जाता है, जिसका डर योगी आदित्यनाथ को है, तो देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा, समाज कल्याण, उच्च जीवन स्तर और सौहार्दपूर्ण समाज को यूपी में स्थापित किया जा सकेगा, जहां जाति और धर्म के नाम पर लोगों की हत्या नहीं होगी। यूपी की जनता यही चाहती है।''

शशि थरूर ने भी योगी को दिया जवाब

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी एक ट्वीट में योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों का जवाब दिया है। योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से कहा, "अगर बीजेपी सत्ता में नहीं आई तो यूपी कश्मीर, बंगाल या केरल में बदल जाएगा। यूपी इतना भाग्यशाली होना चाहिए !! कश्मीर की सुंदरता, बंगाल की संस्कृति और केरल की शिक्षा इस जगह के लिए चमत्कार करेगी।''

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले कल (09 फरवरी) शाम एक वीडियो संदेश में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है, इसलिए आप लोग वोट देने जरूर जाइए। बीजेपी उत्तर प्रदेश के वैरिफाइड हैंडल से इस वीडियो तो जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+