98 साल की उम्र में की पोस्ट ग्रैजुएशन, मुख्यमंत्री ने घर जाकर किया सम्मानित
पटनाः कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, कोई भी किसी भी उम्र तक पढ़ सकता है। ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार में। 98 साल की उम्र में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन की है राजकुमार वैश्य ने। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजकुमार वैश्य को उनके घर जाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र और किताबें भेंट करके सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से आपसे मिलने की इच्छा थी। बीते 4 फरवरी को एनआईटी पटना के एक कार्यक्रम के दौरान प्रफेसर संतोष कुमार से मुलाकात होने के बाद यहां आने का कार्यक्रम बना।
98 साल की उम्र में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन करने वाले राजकुमार का कहना थआ कि घर में पढ़ाई का माहौल और पढ़ने का शौक मन में होने के कारण इस उम्र में अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रैजुएशन की परीक्षा पास की।
ऐसा कम ही होता है जब इतनी उम्र का कोई छात्र देखने को मिलता है। राजकुमार ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस उम्र में पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में प्रवासी भारतीयों से बोलीं सुषमा, आपने यहां अपनी एक साख बनाई












Click it and Unblock the Notifications