सऊदी अरब में प्रवासी भारतीयों से बोलीं सुषमा, आपने यहां अपनी एक साख बनाई

सऊदी अरब में प्रवासी भारतीयों से बोलीं सुषमा, आपने यहां एक साख बनाई

रियाद। मंगलवार को तीन दिन के दौरे पर सऊदी अरब पहुंची विदेश मंत्री ने यहां प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। रियाद में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए सुषणा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब और भारत पुराने दोस्त हैं और दोनों के बीच संबध हमेशा ही बढ़िया रहे हैं। प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते सुषमा स्वराज ने कहा कि आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपनी और देश की एक साख यहां बनाई है। सुषमा ने इस दौरान भारतीय दूतावास की भी तारीफ करते हुए कहा कि वो तुरंत ही प्रतिक्रिया देते हैं और हर संभव मदद करते हैं। स्वराज ने इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों पर भी देर तक बात की।

आज करेंगी अल जनाद्रिया महोत्सव का उद्घाटन

आज करेंगी अल जनाद्रिया महोत्सव का उद्घाटन

सुषमा स्वराज 6 से 8 फरवरी को सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। मंगलवार को रियाद एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ। सात फरवरी को सऊदी के अल जनाद्रिया महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इस बार इस महोत्‍सव में भारत की भी पैवेलियन है और इस पवेलियन को स्थापित करने में फिक्की का सहयोग लिया गया है। यह महोत्सव दो सप्ताह तक चलेगा।

 सऊदी का बड़ा महोत्सव है अल जनाद्रिया

सऊदी का बड़ा महोत्सव है अल जनाद्रिया

अल जनाद्रिया सऊदी अरब का एक नेशनल कल्चरल फेस्टिवल है, जिसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस महोत्सव में हर वर्ष सऊदी अरब की संस्कृति और धरोहर का प्रदर्शन होता है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 1985 में हुई थी और 2018 में इसका 32वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल को सऊदी नेशनल गार्ड की तरफ से प्रयोजित किया जाता है। खेलकूद, ट्रेडिशनल डांस, कला, इतिहास, आर्किटेक्‍चर जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज इसमें कई तरह के रंग डाल देती हैं।

भारत इस फेस्टिवल का 'गेस्ट आफ आनर' देश

भारत इस फेस्टिवल का 'गेस्ट आफ आनर' देश

इस फेस्‍टिवल का मकसद सरकार की संस्‍थाओं और उसकी सेवाओं को सऊदी और अंतरराष्‍ट्रीय लोगों के सामने लाना होता है। दुनियाभर के लोग इस फेस्टिवल में शिरकत करते हैं और इसका आनंद उठाते हैं। भारत इस साल भारत इस फेस्टिवल में 'गेस्ट आफ आनर' देश के रूप में हिस्सा ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+