विशेषज्ञों से CM केजरीवाल की अपील, 'मौत के मामलों का ऑडिट करें और उसे रोकने के उपाय सुझाएं'

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों और मौतों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हलकान हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सीएम केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी के हालिया मामलों की ऑडिट करने और राजधानी में कोरोना से हो रही मौतों को कम करने में मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम से उपाय सुझाने का अनुरोध किया है।

Delhi

अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह अनुरोध बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक बैठक में किया गया। डीडीएमए की अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल करते हैं, जबकि सीएम केजरीवाल इसके उपाध्यक्ष हैं। बैठक में डीडीएमए ने पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिफारिशों की रोशनी में कोरोना प्रबंधन योजना पर चर्चा हुई, जिसमें राजधानी के लिए एक वैक्सीन डिलीवरी और एडमिनिस्ट्रेन योजना प्रमुख थी।

Delhi

गौरतलब है राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिनों में रिकॉर्ड 121 मौतें दर्ज हुईं है। मंगलवार को दिल्ली में अकेले 109 मौतों की पुष्टि हुई थीं, जबकि शनिवार को 111 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, 18 नवंबर को दिल्ली में 131 मौतें दर्ज की गईं, जो कि एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत का रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+