केजरीवाल की पीएम मोदी से मांग, दिल्ली को दिए जाएं 1000 अतिरिक्त ICU बेड

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार बहुत चिंतित है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस मीटिंग में केंद्र सरकार से दिल्ली 1000 अतिरिक्त ICU बेड की मांग कर डाली। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से प्रदूषण के मामले में भी दखल देने की अपील की।

Recommended Video

    PM Modi-CMs meeting: Delhi cM Arvind Kejriwal ने की 1000 अतिरिक्त ICU बेड्स की मांग | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    हमने 10 नवंबर को दिल्ली में देखा कोरोना का पीक- केजरीवाल

    इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये जानकारी दी कि हमने हाल ही में 10 नवंबर को कोरोना पीक देखा था, जब दिल्ली में एक दिन के अंदर 8600 मामले दर्ज किए गए थे। ये दिल्ली में अभी तक सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड है। केजरीवाल ने कहा कि हालांकि उसके बाद से मामले लगातार घट रहे हैं और हमें उम्मीद है कि ये गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

    पॉल्यूशन के मुद्दे पर हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार- अरविंद केजरीवाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पॉल्यूशन का मुद्दी भी उठाया। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से पॉल्यूशन के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पॉल्यूशन के मुद्दे पर हस्तक्षेप करे ताकि पड़ोसी राज्य पराली को जलाना बंद करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पराली जलाने की परंपरा को खत्म करना संभव है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ने की वजह प्रदूषण भी है।

    दिल्ली में डराता कोरोना का आंकड़ा

    आपको बता दें कि दिल्ली में फेस्टिव सीजन के बाद से ही कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। 10 नवंबर को दिल्ली में अभी तक के सबसे ज्यादा केस 8600 दर्ज किए गए थे। सोमवार को भी दिल्ली में 4,454 नए केस सामने आए थे। जबकि 24 घंटे में 121 लोगों की मौत भी हुई थी। दिल्ली में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या अब 5,34,317 हो गई है, जबकि अब तक 8,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+