Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- असम के कई जिलों में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक

गुवाहाटी, 29 मार्च: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर असम में हिंदू अल्‍पसंख्‍यक का मुद्दा उठाते हुए राज्‍य में दोबारा एनआरसी करवाने की बता की है। उन्‍होंने कहा राज्य में मुस्लिम समुदाय अब अल्पसंख्यक के रूप में योग्य नहीं है क्योंकि उत्तर-पूर्वी राज्य के कई जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। जब हिंदू राज्य में बहुसंख्यक नहीं हैं, तो आप उन्हें अल्पसंख्यक घोषित कर सकते हैं।

nrc

उन्‍होंने कहा लेकिन मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि जब जिले में हिंदू समुदाय बहुसंख्यक नहीं है, तो उस जिले में हिंदुओं को भी अल्पसंख्यक घोषित किया जाना चाहिए। असम में कई जिले ऐसे हैं जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं। उनमें से कुछ में 5,000 से भी कम हिंदू हैं।

मुसलमान समुदाय बहुसंख्यक है
सरमा ने कहा मुसलमान समुदाय बहुसंख्यक है और असम में सबसे बड़ा समुदाय है। यह सिर्फ मेरी राय नहीं है। यह आंकड़े हैं। सांख्यिकीय रूप से, मुस्लिम असम में सबसे बड़ा समुदाय हैं। इस महीने की शुरुआत में, सरमा ने कहा था कि सत्ता के साथ जिम्मेदारी आती है, और चूंकि मुस्लिम असम की आबादी का 35 फीसदी हैं, इसलिए यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है।

NRC की समीक्षा करने का आह्वान
असम में मुस्लिम आबादी का लगभग चार फीसदी मूल असमिया मुसलमान हैं, और बहुसंख्यक बांग्ला भाषी हैं। असम के मुख्यमंत्री ने पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की समीक्षा करने का आह्वान किया था और एक नई कवायद का आग्रह किया था।

राज्य में फिर से एनआरसी हो

सीएम हेमंत ने कहा हमने पहले भी कहा था कि पुराने एनआरसी की समीक्षा की जानी चाहिए और इसे नए सिरे से किया जाना चाहिए। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के साथ हमारी चर्चा चल रही है। हम चाहते हैं कि राज्य में फिर से एनआरसी हो। अगस्त 2019 में प्रकाशित एनआरसी सूची में 3.3 करोड़ आवेदकों में से 19.06 लाख से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+