CJP स्टार प्रोटेस्टर उज्ज्वल को मां ने गालियां देकर किया घर से बाहर, आखिर क्या था कारण जिसका अब हुआ खुलासा

Ujjwal Singh Viral Video: सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और निजी जिंदगी को लेकर हो रही बहस के बीच CJP प्रोटेस्टर उज्ज्वल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। श्वेता जया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार से मिले तानों, घर से निकाले जाने, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया। उज्ज्वल ने बताया कि उन्हें अपने ही घर में स्वीकार नहीं किया गया और हालात ऐसे बन गए कि उन्होंने तीन बार अपनी जान लेने की कोशिश की।

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार को अपनी मानसिक स्थिति बताई, तब उन्हें सहारा देने के बजाय ऐसे जवाब मिले, जिन्होंने उनका दर्द और बढ़ा दिया। बातचीत का यह पूरा हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ujjwal Singh Viral Video

घर लौटने से भी कर दिया मना

इंटरव्यू के दौरान श्वेता जया ने सबसे पहले उज्ज्वल से पूछा कि क्या उनके परिवार ने फोन पर साफ शब्दों में कह दिया था कि अब उन्हें घर आने की जरूरत नहीं है और गाजियाबाद में भी दिखाई नहीं देना है। इस सवाल पर उज्ज्वल ने बिना किसी हिचक के "बिल्कुल" कहकर इसकी कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से उन्हें वापस बुलाने की कोई कोशिश नहीं हुई। उनके मुताबिक, परिवार की ओर से साफ था कि अब उनके लिए घर के दरवाजे बंद हो चुके हैं। यह बात बताते समय वह काफी भावुक नजर आए।

ये भी पढ़ें: 'पता नहीं कितने मर्दों के साथ सोया', CJP स्टार कैंपेनर उज्ज्वल का वीडियो वायरल, बयां किया अपनों का कड़वा सच!

मां ने व्हाट्सएप पर भी कर दिया ब्लॉक

बातचीत आगे बढ़ी तो श्वेता जया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी मां ने उन्हें व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया था। इस पर उज्ज्वल ने कहा कि यह सच है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा था कि मुझे पैदा करो। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है कि मैं ऐसा हूं। मुझे जैसा बनाया गया, मैं वैसा ही हूं।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपने परिवार से कई बार समझाने की कोशिश की कि लगातार हो रहे व्यवहार का उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह बताया कि परिवार के रवैये की वजह से वह तीन बार अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, तब उन्हें उम्मीद थी कि शायद घर वाले उनका दर्द समझेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

'तो मरा क्यों नहीं', यह जवाब कभी नहीं भूले

उज्ज्वल ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने अपनी मां से कहा कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की है, तब उन्हें जो जवाब मिला, उसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। उनके मुताबिक, मां ने उनसे कहा, "तो मरा क्यों नहीं?" उज्ज्वल ने कहा कि उस पल उन्हें लगा कि उनकी तकलीफ को समझने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि वह उस बातचीत को आज तक नहीं भूल पाए हैं और यही वजह है कि वह आज भी मानसिक रूप से उस दौर से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं।

दादी के फोन पर भी मिले अपमानजनक शब्द

उज्ज्वल ने आगे बताया कि सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि परिवार के दूसरे लोगों से भी उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एक दिन उनकी दादी का फोन आया और उन्होंने बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सबको बताओ कि तुम "र*डी" हो।

उज्ज्वल के मुताबिक, उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह किससे अपनी बात कहें। उन्होंने कहा कि परिवार से ऐसे शब्द सुनना किसी भी इंसान के लिए बहुत तकलीफ देने वाला अनुभव होता है।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

इंटरव्यू में उज्ज्वल ने यह भी दावा किया कि बातचीत के दौरान उनकी मां ने उन पर दिल्ली में कई पुरुषों के साथ सोने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के उन पर इस तरह की बातें कही गईं। उज्ज्वल के मुताबिक, ऐसे आरोपों ने उनकी सामाजिक छवि और मानसिक स्थिति दोनों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि जब अपने ही लोग इस तरह की बातें कहने लगें, तब किसी व्यक्ति के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

पहले से बन रही थी घर से निकालने की योजना

उज्ज्वल ने बताया कि परिवार में उन्हें घर से निकालने की चर्चा अचानक नहीं हुई थी। उनके मुताबिक, साल 2024 के दौरान ही यह बात होने लगी थी कि उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उस समय यह तक कहा गया था कि उनके हाथ-पैर तोड़कर घर में बैठा दो, कुछ दिनों में खुद ही मर जाएगा। उज्ज्वल ने कहा कि आखिरकार इस साल उन्हें घर छोड़ना पड़ा। अब वह अपने दम पर जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं और आर्थिक रूप से खुद को संभालने के लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: OI Exclusive: क्या राजनीतिक पार्टी बनेगी CJP? अभिजीत दीपके ने दिया सीधा जवाब, किसानों पर कही बड़ी बात

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+