57 साल की हिंदू एक्ट्रेस की शादीशुदा मुस्लिम म्यूजिक कंपोजर ने बर्बाद की जिंदगी, दर्दनाक बना करियर, फिर जो हुआ
Pratibha Sinha: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने मुख्य भूमिका निभाए बिना भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। प्रतिभा सिन्हा भी उन्हीं नामों में शामिल हैं। फिल्मों में लंबी पारी भले ही न खेल पाईं लेकिन एक गाने ने उन्हें ऐसी पॉपुलैरिटी दिलाई कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।
एक सुपरहिट गाने ने बदल दी थी पहचान
4 जुलाई 1969 को कोलकाता में जन्मीं प्रतिभा सिन्हा मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha) की बेटी हैं। आज प्रतिभा सिन्हा का 57वां जन्मदिन है। फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं प्रतिभा सिन्हा ने भी अपनी मां की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इस जगत में सफलता हासिल करने का सपना देखा। हालांकि उनकी मंजिल वैसी नहीं रही जैसी उन्होंने कल्पना की थी।

बॉलीवुड में रखा कदम लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ
-प्रतिभा सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वह पहचान हासिल नहीं कर सकीं जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
-प्रतिभा सिन्हा के करियर का सबसे यादगार मोड़ साल 1996 में आया, जब फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) का गाना 'परदेसी-परदेसी' रिलीज हुआ था। इस गाने में प्रतिभा की मौजूदगी भले ही सीमित थी लेकिन उनके एक्प्रेशन्स, अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। देखते ही देखते वह चर्चा का विषय बन गईं और उन्हें नई पहचान मिल गई। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
मुस्लिम म्यूजिक कंपोजर ने बर्बाद कर दी प्रतिभा की जिंदगी
-फिल्मी सफर के साथ-साथ प्रतिभा सिन्हा की निजी जिंदगी भी लंबे समय तक खबरों में बनी रही। उस दौर में प्रतिभा सिन्हा का नाम बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी (Nadeem Saifi) के साथ जोड़ा गया था। दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में कई तरह की चर्चाएं होती थीं।
-बताया जाता है कि प्रतिभा सिन्हा की मां माला सिन्हा को नदीम के साथ उनकी बेटी का रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। दरअसल नदीम सैफी पहले से शादीशुदा थे। समय के साथ इस रिश्ते को लेकर कई विवाद और अफवाहें सामने आईं, जिनकी चर्चा फिल्मी गलियारों में लंबे समय तक होती रही। कहा जाता है कि इन घटनाओं का असर प्रतिभा सिन्हा के करियर पर भी पड़ा और उनका ध्यान फिल्मों से धीरे-धीरे हटने लगा था।
बेटी को बचाने के लिए मां माला सिन्हा ने उठाया बड़ा कदम
-मां माला सिन्हा के मना करने के बावजूद नदीम सैफी और प्रतिभा सिन्हा की लगातार बढ़ती नजदीकियों ने उनके परिवार को परेशान कर रखा था। ऐसे में मां माला सिन्हा ने बड़ा एकदम उठाया और अपनी बेटी को मुंबई से चेन्नई लेकर चली गई थीं ताकि वह नदीम से दूर जा सके। इसके बाद मीडिया में खबर फैली कि प्रतिभा सिन्हा म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी के साथ भाग गई हैं।
-बॉलीवुड ठिकाना की रिपोर्ट के मुताबिक माला सिन्हा ने उस समय इन अफवाहों पर रोक लगाने के लिए बालासाहेब ठाकरे से मदद मांगी थी। कुछ सालों बाद प्रतिभा सिन्हा चेन्नई से वापस मुंबई लौट आई थीं। इस घटना का असर उनके करियर पर पड़ा था जो कि धीर-धीरे बर्बाद हो गया।
शोहरत मिली लेकिन लंबा नहीं चला फिल्मी सफर
प्रतिभा सिन्हा के पास प्रतिभा, खूबसूरती और फिल्मी परिवार का मजबूत आधार था लेकिन इसके बावजूद वह बॉलीवुड में स्थायी मुकाम नहीं बना सकीं। जिस तेजी से उन्हें पहचान मिली थी, उसी तेजी से वह इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर भी हो गईं। साल 2000 के बाद उन्होंने लगभग पूरी तरह फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके बाद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया की नजरों से भी काफी हद तक गायब रहीं।
अब कैसी जिंदगी जी रही हैं प्रतिभा सिन्हा?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतिभा सिन्हा इन दिनों मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी मां माला सिन्हा के साथ शांत जीवन बिता रही हैं। 57 साल की उम्र हो जाने के बावजूद उन्होंने अब तक शादी नहीं की और लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
-हालांकि प्रतिभा सिन्हा फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन 'परदेसी-परदेसी' जैसे यादगार सॉन्ग के कारण आज भी उन्हें बॉलीवुड प्रेमी याद करते हैं। उनका नाम उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जिन्होंने कम समय में पॉपुलैरिटी तो हासिल की लेकिन उसे लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सकीं।
एक सुपरहिट गाने ने प्रतिभा को रातोंरात स्टार बना दिया था
प्रतिभा सिन्हा का फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। एक सुपरहिट गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया लेकिन सफलता की वह चमक ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। आज वह भले ही ग्लैमर की दुनिया से दूर हों लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' के चर्चित गाने में उनकी झलक अब भी दर्शकों की यादों में ताजा है।













Click it and Unblock the Notifications