Eknath Shinde की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में हुए भर्ती, आखिर क्‍या हुई तकलीफ?

Eknath Shinde Hospitalised: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। एकनाथ शिंदे को थकावट, तेज बुखार और गले में संक्रमण (थ्रोट इन्फेक्शन) की शिकायत के बाद अस्‍पताल में ए‍डमिट करवाया गया है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट यानी आराम करने की सख्त हिदायत दी है। अत्यधिक व्यस्तता को उनकी इस बीमारी की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पारिवारिक सूत्रों और अस्पताल के चिकित्सा दल के अनुसार, एकनाथ शिंदे को पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बुखार आ रहा था। इसके साथ ही उन्‍हें थ्रोट इन्फेक्शन और पूरे शरीर में भयंकर दर्द की शिकायत थी। अत्यधिक शारीरिक और मानसिक थकान के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रात ठाणे के प्रसिद्ध जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Maharashtra Deputy CM

Eknath Shinde की अब कैसी है तबीयत?

चिकित्सकों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री की सेहत फिलहाल स्थिर है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। अत्यधिक काम के बोझ और नींद पूरी न होने के कारण उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ कम हुई है। डॉक्टरों की टीम ने उनका ब्लड टेस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जांचें की हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार तय होगा। फिलहाल उन्हें ड्रिप के जरिए आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी लिया शिंदे का हाल

एकनाथ शिंदे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अस्पताल प्रशासन और उनके करीबियों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की विस्तृत अपडेट लिया है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता के जल्द ठीक होने के लिए विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चनो शुरू कर दी है। शिंदे के पुत्र और कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे लगातार अस्पताल में रहकर अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं और डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पैनिक न होने और अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ लगाने से बचने की विनम्र अपील की है।

आने वाले सप्ताह में महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना तय हुआ है। अस्पताल के डॉक्टरों और शिंदे के करीबी सलाहकारों को पूरी उम्मीद है कि तीन से चार दिनों के आराम के बाद वे पूरी तरह फिट हो जाएंगे और नए जोश के साथ विधानसभा सत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएंगे।

'कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है', शिवसेना स्‍थापना दिवस पर Eknath ने Uddhav को क्‍यों दी चेतावनी?
'कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है', शिवसेना स्‍थापना दिवस पर Eknath ने Uddhav को क्‍यों दी चेतावनी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+