'15 लाख आ गए मेरे अकाउंट में', लड़की ने कैमरे के सामने खोल दी CJP की 'फंडिंग' की पोल? बता दिया कहां से आए पैसे
CJP Protest Viral Video: देशभर में NEET और दूसरे भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में Cockroach Janta Party (CJP) ने 20 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना शुरू किया हुआ है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि NEET समेत कई परीक्षाओं में सामने आए विवादों की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।
इसी धरने में सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं। उनके साथ कई अन्य लोग भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच जंतर मंतर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदर्शन स्थल पर लोगों को पानी और लस्सी पिलाने वाली एक लड़की और रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है।

धरना स्थल पर लोगों को बांट रही थी पानी और लस्सी
जंतर मंतर पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे हैं। कई पत्रकार और सोशल मीडिया क्रिएटर भी वहां की गतिविधियों को कवर कर रहे हैं। इसी दौरान एक लड़की लोगों को पानी, जीरा पानी, लस्सी और दूसरी चीजें बांटती नजर आई। रिपोर्टर ने उससे इन व्यवस्थाओं के लिए होने वाली फंडिंग को लेकर सवाल पूछना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: CJP स्टार प्रोटेस्टर उज्ज्वल को मां ने गालियां देकर किया घर से बाहर, आखिर क्या था कारण जिसका अब हुआ खुलासा
'फंडिंग कहां से आ रही है?'
धरना स्थल पर लोगों को पानी, लस्सी और दूसरी चीजें बांट रही एक लड़की से रिपोर्टर ने व्यवस्थाओं के लिए हो रही फंडिंग को लेकर सवाल किया। इस पर लड़की ने पहले हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "गोदी मीडिया से तो नहीं है ना सर?" इसके बाद उसने बताया कि वहां लोगों के सहयोग से इंतजाम किए जा रहे हैं। लड़की ने कहा, "इसमें जीरा है, इसमें पानी है, अभी छाछ भी थी। लोग फंड कर रहे हैं, लोग ला रहे हैं।"
जब रिपोर्टर ने दोबारा पूछा कि आखिर फंडिंग कहां से आ रही है, तो लड़की ने पलटकर सवाल किया कि उन्हें क्या लगता है। उसने कहा, "आप लोगों का यह क्वेश्चन इतना खराब है कि फंडिंग कहां से हो रही है, कहां से हो रही होगी, बताइए आप हमको।"
जंतर मंतर पर काक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पानी पिला रही लङकी ने फंडिंग के सवाल पर कहा- मोदी जी 15 लाख दिये थे, वही खर्च कर रहे। pic.twitter.com/ZJlEAsCkS6
— Dr. Om Sudha (@dromsudhaa) July 3, 2026
'15 लाख वाले वादे' का किया जिक्र
बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या वह खुद फंडिंग कर रही हैं, तो लड़की ने व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया। उसने कहा, "मोदी जी जो दिए थे, वह तो कर ही रहे थे ना हम। 15 लाख वाला... 15 लाख का जो वादा किए थे देने के लिए, हां, अच्छे दिन लाने के लिए, वहीं से फंडिंग आ रही है। मेरे अकाउंट में आया था और वहीं से कर रहे हैं। उसके बाद अगर खत्म हो जाएगा, तो बाकी लोग जो समाज सुधार करने के लिए हैं, वह दे देंगे।"
रिपोर्टर ने आखिर में पूछा कि अब तक क्या-क्या फंड किया गया है। इस पर लड़की ने कहा, "अरे बहुत सारी चीजें फंड... एजुकेशन छोड़ के ना... बाकी सब फंड ही कर रही है।"
यह वीडियो अखिल भारतीय दलित, आदिवासी, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अलग-अलग लोग इस बातचीत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि प्रदर्शन स्थल पर चल रहा आंदोलन और उससे जुड़े वीडियो लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: OI Exclusive: क्या राजनीतिक पार्टी बनेगी CJP? अभिजीत दीपके ने दिया सीधा जवाब, किसानों पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications