Chopper Crash: लांस नायक तेजा और नायक गुरसेवक की पार्थिव देह पहुंची घर, भारी संख्या में लोग उमड़े
चित्तूर/अमृतसर, 12 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में 08 दिसंबर (बुधवार ) को वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस भयानक हादसे में देश के जबांज अफसर हमारे बीच नहीं रहे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और हेलिकॉप्टर में सवार सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों का निधन हो गया था। इस हादसे में शहीद हुए लांस नायक बी साई तेजा और नायक गुरसेवक सिंह की पार्थिव देह रविवार को उनके गृह नगर पहुंचा। इस दौरान सभी लोगों की आंखें नम थी।

Recommended Video
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस नायक बीसाई तेजा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थान आंध्र प्रदेश के चित्तूर पहुंचा। इस दौरान पार्थिव शरीर के साथ लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। लोग हाथों में तिरंगा लिए उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि तेजा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ के तौर पर जुड़े थे।
वहीं इसी हादसे में शहीद हुए पंजाब के नायक गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर अमृतसर वायु सेना स्टेशन से उनके गांव रवाना हो गया है। सेना के ट्रक में उनकी पार्थिव देह को रखा हुआ था, और ट्रक को फूलों से सजाया हुआ था। नायक गुरसेवक सिंह का शव उनके गांव हलका खेमकरण के दोदे सोढियां लेकर पहुंचेगा। बता दें कि 31 वर्षीय नायक गुरसेवक सिंह के घर पर पिता, भाई और पत्नी हैं। उनके मौत की खबर के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि हेलिकॉप्टर हादसे के पांच और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान हो गई है, जिसके बाद शवों को उनके गृह नगर भेजा जा रहा है। पांचों सैन्यकर्मियों का उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications