NDA बैठक में चिराग पासवान ने पशुपति पारस के छुए पैर, लगाया गले, चाचा को बताया 'पितातुल्य'

Chirag Paswan Touch Feet Pashupati Paras: हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा-भतीजा में मचे घमासान के बीच दिल्ली में आयोजित एनडीए बैठक में चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस के पैर छुए। चिराग ने चाचा पारस को गले से लगाया। साथ ही उन्होंने चाचा को 'पितातुल्य' कहा। उन्होंने कहा कि चाचा में हम पिता की छवि देखते हैं।

NDA बैठक में चिराग पासवान ने पशुपति पारस के छुए पैर

दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए की बैठक चल रही है। एनडीए के सभी घटक दल इसमें शामिल हुए हैं। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) प्रमुख पशुपति पारस भी शामिल हुए।

क्या बोले चाचा पारस
हालांकि, एनडीए बैठक से पहले चाचा-भतीजा के बीच हाजीपुर लोकसभी सीट को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। भतीजे चिराग पासवान का कहना है कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद पशुपति पारस का कहना है कि चिराग पासवान को अपने वर्तमान सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

एनडीए बैठक से पहले मांग ली 6 सीट
वहीं, एनडीए बैठक से पहले चिराग पासवान ने बीजेपी से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 6 सीटें मांग ली। इससे बीजेपी बड़ी दुविधा में आ गई है। ये वे सीटें हैं जहां से बीजेपी उम्मीदवार ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं, चिराग पासवान ने कल यानी सोमवार को अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

किस लिए मचा है घमासान
चिराग पासवान ने दावा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से हमारी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। वहीं, चाचा पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हाजीपुर से चुनाव लड़ने का उनका दावा निराधार है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए और अपनी वर्तमान सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: दिल्ली में अमित शाह-जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, NDA बैठक में होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+