Chirag Paswan: दिल्ली में अमित शाह-जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, NDA बैठक में होंगे शामिल

Chirag Paswan Meet Amit Shah: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए बैठक से पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को एनडीए की बैठक होने वाली है। बीजेपी ने इस बैठक को लेकर चिराग पासवान को भी न्योता दिया है। बैठक में शामिल होने से पहले उन्होंने मौके को देखते हुए बड़ी शर्त रख दी है।

NDA बैठक से पहले अमित शाह से मिले चिराग पासवान

वहीं, चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। चिराग पासवान ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। जेपी नड्डा ने घोषणा करते हुए कहा कि चिराग पासवान 18 जुलाई को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होंगे।

जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में चिराग पासवान जी से मुलाकात हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को पुराना साथी बताते हुए एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा है। चिराग पासवान ने बैठक में शामिल होने से पहले बड़ी शर्त रखते हुए बीजेपी से लोकसभा की 6 सीट की मांग की।

इतना ही नहीं, उन्होंने रामविलास पासवान वाली एक राज्यसभा की भी सीट मांग ली। उन्होंने कुल 7 सीटों की मांग की। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान को कुल 6 सीटें मिली थीं, उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया।

रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी में फूट हो गई। चाचा पशुपति कुमार पारस ने पार्टी में फूट डाल दी। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों को अपने में मिला लिए। इससे नाराज चिराग पासवान ने अपनी अलग पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बनाई।

चिराग 2019 चुनाव की तरह इस बार भी 6 सीट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि जब पिछले चुनाव में हमारी पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव जीती थी, तो इस बार भी हमें 6 सीट मिलनी चाहिए। वहीं, बीजेपी को उनके चाचा को भी सीट देनी है। इसलिए बीजेपी के सामने दुविधा आ गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को NDA बैठक में बुलाया, कहा- 'खास साथी हो आप'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+