चीन की ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने को लेकर लिखित 'सफाई', बोला भारत पर नहीं होगा असर

नई दिल्ली। चीन ने भारत को यह साफ किया है कि ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने के लिए इसका पानी रोकना उचित रहेगा क्यों​​कि इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होगा।

china justifies brahmaputra lalho dam not to affect flow to india

चीन के आज उन सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि ब्रह्मपुत्र का पानी रोके जाने से भारत को भारी नुकसान होने वाला है।

खास बात यह है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत की चिंताओं के जवाब में लिखित रूप से जवाब दियाा है। उसने लिख भेजा है कि लालहो बांध परियोजना तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के तहत ब्रह्मपुत्र की सहयक शियाबुकु नदी पर लालहो बांध बनाया जाएगा।

पढ़ें - महेंद्र सिंह धोनी से कितनी ज्‍यादा है विराट कोहली की सैलरी, जानिए इस खबर में

चीन के मुताबिक, परियोजना की जलाशय क्षमता ब्रह्मपुत्र नदी के औसतन सालाना प्रवाह के मुकाबले 0.02 फीसदी ही है। इससे निचले इलाकों में कोई भी नुकसान नहीं होगा। आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र तिब्बत, अरुणाचल प्रदेश, असम से होते हुए बांग्लादेश तक बहती है।

लालहो बांध परियोजना चीन की सबसे महंगी बांध परियोजना मानी जा रही है। उसने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह तिब्बत में शियाबुकु नदी का जल प्रवाह रोकने जा रहा है। इसके बाद से कई तरह की कयासबाजियां लगाई जाने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+