500-1000 के नोट का चक्कर, केंद्रीय मंत्री के अस्पताल में बच्चे की मौत
महिला के परिजनों से डॉक्टरों ने दस हजार रुपये जमा करने को कहा। महिला के पति के पास जमा करने के लिए 1000 और 500 के ही नोट थे।
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। यूपी के एक अस्पताल में 500 और 1000 के नोट की वजह से प्रसव में देरी का खामियाजा एक मासूम को उठाना पड़ा। इलाज समय से नहीं मिलने पर मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये अस्पताल मोदी सरकार में शामिल एक मंत्री का है।

कैलाश अस्पताल का है मामला
मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां कैलाश अस्पताल में प्रसव के लिए एक महिला को भर्ती कराया गया। ये अस्पताल केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का है।
बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों से डॉक्टरों ने दस हजार रुपये जमा करने को कहा। महिला के पति के पास जमा करने के लिए 1000 और 500 के ही नोट थे, जिसे वो अस्पताल प्रशासन को देने लगे।
अस्पताल प्रशासन ने उनसे कहा कि 1000 और 500 के नोट बंद कर दिए गए हैं इसलिए 100-100 के नोट दें। इसी विवाद की वजह से महिला की डिलीवरी में देर हो गई जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हो गई। जिसके चलते महिला के गर्भ से पैदा हुए बच्चे की मौत हो गई।
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के अस्पताल का हाल
पीड़ित पक्ष का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने 1000 रुपये के नोट को लेकर हुए विवाद में इलाज में देरी की जिससे बच्चे की मौत हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलाज में देरी नहीं की गई बल्कि बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई थी।
फिलहाल पीड़ित परिवार अपने बच्चे की मौत का दोषी अस्पताल प्रशासन को ही बता रहा है। उनका कहना है कि 1000-500 रुपये के नोट को लेकर विवाद की वजह से उनके बच्चे की मौत हुई है।
बता दें कि कैलाश अस्पताल मोदी सरकार में मंत्री महेश शर्मा का है। इस मामले के सामने आने के बाद सवाल ये उठता है कि अगर मोदी सरकार के मंत्री अस्पताल में 500 और 1000 के नोट नहीं लिए जा रहे हैं तो सोचने वाली बात है कि अन्य अस्पतालों का हाल क्या होगा?
1000-500 के नोटों पर प्रतिबंध का खामियाजा
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कालेधन पर लगाम और नकली नोटों के फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए 1000 और 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इसी फैसले का खामियाजा एक नवजात को उठाना पड़ा।
बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान कर दिया। 8 नवंबर की आधी रात के बाद से ये नोट महज कागज का टुकड़ा बन कर रह गए।
सरकार की ओर से इन नोटों के बदले 500 और 2000 के नए नोट उतारे गए हैं। हालांकि वो अभी तक लोगों के बीच पूरी तरह से नहीं पहुंचा है। इस बीच सरकार ने अस्पताल समेत कुछ जगहों पर लोगों को रियायत दी थी कि अभी 500 और 1000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के ऐलान के बावजूद भी उन्हीं की कैबिनेट में शामिल मंत्री महेश शर्मा के अस्पताल में 500 और 1000 के नोट स्वीकार नहीं किए। जिससे एक मासूम की जान चली गई।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications