Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 May: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मुकाबले में कौन जीता

Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने आसान जीत दर्ज कर ली।

दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम के अनुभवी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 19 और केएल राहुल ने 12 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में नितीश राणा और करुण नायर भी क्रीज पर समय बिताने के बाद पवेलियन लौट गए। कप्तान अक्षर पटेल मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए जिससे टीम एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

मुश्किल परिस्थितियों में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने पारी को संभाला। स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रनों की संभलकर बल्लेबाजी की जबकि समीर रिज़वी ने अंत में विस्फोटक अंदाज अपनाते हुए दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिज़वी ने मात्र 24 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 शानदार छक्के जड़े। अंत में आशुतोष शर्मा ने भी 5 गेंदों में 14 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया।

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद सबसे सफल रहे जिन्होंने दिल्ली के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मुकेश चौधरी, अकील होसेन, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन को एक-एक सफलता मिली। दिल्ली ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा है। अब सारा दारोमदार दिल्ली के गेंदबाजों पर होगा कि वे इस स्कोर का बचाव किस तरह करते हैं।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद संजू सैमसन और उर्विल पटेल ने पारी को आगे बढाया। इस दौरान पटेल 17 रन बनाकर चले गए।

हालांकि सैमसन ने एक छोर पकड़कर रखा और तूफानी अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमा डाली। कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर सैमसन ने एक और भागीदारी की। 15 ओवर तक चेन्नई ने 2 विकेट पर 126 का स्कोर बना दिया था।

कार्तिक ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए। इस दौरान 6 छक्के और 7 चौके आए। चेन्नई ने 18वें ओवर में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस सीजन चेन्नई की पांचवीं जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+