Hormuz Crisis: बीच समंदर फंसा अमेरिकी जहाज, न निकलने का रास्ता, न पीछे हटने की जगह
Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव एक बार फिर चरम पर है। ईरानी न्यूज एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिका के दो व्यापारिक जहाज इस इलाके के पथरीले और उथले पानी में फंस गए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
जहां अमेरिका इन जहाजों के सुरक्षित गुजरने का दावा कर रहा है, वहीं ईरान की सेना (IRGC) इसे खारिज कर रही है। इलाके में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और सीजफायर टूटने की खबरों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

US merchant ships stuck: जहाजों का पथरीले क्षेत्र में फंसना
ईरानी मीडिया का दावा है कि ओमान के तट के पास का समुद्री रास्ता काफी खतरनाक और उथला है। यहां बड़ी चट्टानें हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी जहाज न तो आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही पीछे हट पा रहे हैं। ईरान के अनुसार, भौगोलिक रूप से यह हिस्सा जहाजों के निकलने लायक नहीं है। फिलहाल अमेरिका ने अपने जहाजों के फंसने की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है।
ये भी पढे़ं: Trump Iran Peace Proposal: खतरे में मिडिल ईस्ट! ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव? अब जंग तय है?
प्रोजेक्ट फ्रीडम और बढ़ती जंग
पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की शुरुआत की थी, जिसके बाद से तनाव और बढ़ गया। फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने न केवल इजरायल और अमेरिका के सहयोगियों को निशाना बनाया, बल्कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' को भी बंद करने की चेतावनी दे दी है।
सीजफायर की कोशिशें हुईं नाकाम
पाकिस्तान की कोशिशों से अप्रैल की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच एक संघर्ष-विराम (सीजफायर) हुआ था। उम्मीद थी कि बातचीत से कोई हल निकलेगा, लेकिन इस्लामाबाद में हुई चर्चा बेनतीजा रही। हालांकि ट्रंप ने इस सीजफायर को आगे बढ़ाया था, लेकिन सोमवार को ईरान द्वारा UAE पर किए गए हमले ने शांति की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब इस क्षेत्र में दोबारा बड़ी जंग शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढे़ं: Hormuz Crisis: ईरान ने खुद दिया हॉर्मुज स्ट्रेट खोलने का ऑफर, लेकिन रखा एक शर्त, क्या मानेंगे ट्रंप?
होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संकरे लेकिन व्यापार के लिए सबसे जरूरी समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। अगर ईरान इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर देता है या यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। फिलहाल ईरान की सेना इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications