IPL 2026: आईपीएल में ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा फेरबदल, केएल राहुल की लंबी छलांग
IPL 2026: आईपीएल का मौजूदा सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की जंग और भी तीखी होती जा रही है। रनों के अंबार के बीच अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के केएल राहुल ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा स्टार अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राहुल का बल्ला महज 12 रनों तक ही चल पाया लेकिन इस दौरान वह अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए थे। ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप पांच प्लेयर्स के बारे इ आपको जरूर जानना चाहिए।

केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)
केएल राहुल अब 445 रनों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 180.89 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका नाबाद 152 रनों का स्कोर इस सीजन की सबसे बड़ी पारियों में से एक है।
अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा अब दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 440 रन दर्ज हैं। हालांकि राहुल उनसे आगे निकल गए हैं, लेकिन अभिषेक का 206.57 का स्ट्राइक रेट उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है।
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)
हैदराबाद के एक और दिग्गज हेनरिक क्लासेन 425 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। खास बात यह है कि 53.13 की औसत के साथ वह इस टॉप-5 लिस्ट में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले खिलाड़ी हैं।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 404 रन बनाए हैं। भले ही वह चौथे नंबर पर हों, लेकिन 237.64 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट ने उन्हें इस सीजन की सबसे बड़ी सनसनी बना दिया है। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 37 छक्के भी लगाए हैं।
साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 385 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने इस सीजन में 1 शानदार शतक भी जड़ा है और वह अपनी टीम की बल्लेबाजी की मुख्य धुरी बने हुए हैं। सुदर्शन आने वाले मैचों में अपने बल्ले से धमाल मचा सकते हैं और लिस्ट में ऊपर भी जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications